लाइव टीवी

ईस्टर में करीना कपूर ने तैमूर अली खान को बनाया खरगोश, शेयर की ये क्यूट Photo

Updated Apr 12, 2020 | 13:28 IST

Taimur Easter Photo: ईस्टर डे पर करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में तैमूर का ईस्टर लुक दिखाया है। यहां देखें तैमूर की ये क्यूट फोटो...

Loading ...
Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोट शेयर की है।  
  • तैमूर अली खान ईस्टर को खास अंदाज में मना रहे हैं।
  • फोटो में तैमूर के साथ उनके पापा सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। 

मुंबई. दुनियाभर में आज ईसाई धर्म का पवित्र त्योहार ईस्टर मनाया जा रहा है। तैमूर अली खान भी ईस्टर को खास अंदाज में मना रहे हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोट शेयर की है।  

तैमूर अली खान फोटो में ईस्टर बनी के लुक में नजर आ रहे हैं। तैमूर के चेहरे पर करीना कपूर ने खरगोश की तरह मूंछे बनाई हुई है। फोटो में तैमूर के साथ उनके पापा सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। 

करीना कपूर ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- मेरे ईस्टर बनी। सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं (My Easter bunnies for life Happy Easter everyone) इस ईस्टर लुक में बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

बिकिनी में शेयर की थी फोटो 
करीना कपूर  इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद से ही काफी एक्टिव रहती हैं। करीना कपूर ने पिछले दिनों बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की थी। हालांकि, ये एक पुरानी फोटो है जब‍ करीना सैफ और तैमूर संग घूमने गई थीं। 

करीना रेड कलर की बिकिनी में हैं और उनके हाथ में नारियल पानी है, वहीं सैफ-तैमूर शॉर्ट्स में हैं। वहीं, करीना कपूर ने इससे पहले एक और फोटो शेयर की थी। इसमें उन्होंने तैमूर द्वारा बनाई गई ज्वेलिरी को पहना हुआ है।


 

लॉकडाउन पर शेयर किया वीडियो 
करीना कपूर ने इससे पहले लॉकडाउन पर एक वीडियो शेयर किया है। करीना ने लिखा-'अब लॉकडाउन बढ़ गया है। इस बीमारी से लड़ने के लिए हमें केवल एक चीज करनी है वह है घर में ही रहे। हमें पहले से ज्यादा मजबूत होना होगा।' 

 

करीना आगे लिखती हैं-'हम बहुत आगे आ चुके हैं, अब हम नहीं रुक सकते हैं।' करीना कपूर और सैफ अली खान ने इससे पहले पीएम केयर फंड और महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में भी दान देने की घोषणा की है।'  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।