लाइव टीवी

छोटे भाई को तैमूर अली खान ने पकड़ा गोद में, करीना कपूर ने मदर्स डे पर शेयर की पहली फोटो

Updated May 09, 2021 | 13:03 IST

करीना कपूर ने मदर्स डे के मौके पर अपने छोटे बेटे की झलक दिखलाई है। फोटो में तैमूर अली खान अपने छोटे भाई के साथ नजर आ रहे हैं। 

Loading ...
Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों की फोटो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।
  • करीना कपूर खान ने अब इस खास मौके पर अपने नन्हें बच्चे की झलक दिखाई है।
  • फोटो में तैमूर के छोटे भाई उनकी गोद में नजर आ रहे  हैं।

मुंबई. मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने अब इस खास मौके पर अपने नन्हें बच्चे की झलक दिखाई है। फोटो में तैमूर अली खान अपने छोटे भाई के साथ नजर आ रहे हैं। 

करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों की फोटो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। फोटो में तैमूर के छोटे भाई उनकी गोद में नजर आ रहे  हैं। हालांकि, फोटो में करीना के छोटे नवाब का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

करीना कपूर ने फोटो के साथ लिखा, 'आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है। ये दोनों मुझे उम्मीद दिलाते हैं, एक अच्छे कल की। सभी प्यारी, स्ट्रॉन्ग माओं को हैप्पी मदर्स डे।'

महिला दिवस पर शेयर की थी फोटो
महिला दिवस पर शेयर की थी फोटो  करीना कपूर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर नन्हें फोटो शेयर की थी। फोटो में करीना अपने लाडले को गोद में उठा रही हैं। 

फोटो के साथ करीना ने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया था। करीना कपूर ने फोटो के साथ लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकती। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' फोटो में करीना के नन्हें मेहमान सो रहे हैं। 

नाना रणधीर कपूर ने शेयर की फोटो 
करीना के पिता रणधीर कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज का एक कोलाज शेयर किया था। इन फोटोज में एक फोटो तैमूर की थी। वहीं, दूसरी फोटो एक बच्चे की है जो काफी कुछ तैमूर जैसा दिख रहा था। 

रणधीर कपूर के इंस्टाग्राम की इस फोटो को देखने के बाद माना जाने लगा कि दूसरा बच्चा करीना का ही छोटा बेटा है। हालांकि, रणधीर कपूर के इस अकाउंट को ब्लू टिक नहीं मिला पर कपूर परिवार के कई सदस्य इसे फॉलो करते हैं। रणधीर कपूर ने कुछ वक्त बाद फोटो डिलीट कर दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।