लाइव टीवी

'राजा हिंदुस्तानी' में किसिंग सीन देने से पहले ऐसी थी Karishma की हालत, 24 साल बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Updated Mar 08, 2020 | 00:21 IST

Karisma Kapoor on Raja Hindustani: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी फिल्म राजा हिंदुस्तानी को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के अपोजिट नजर आईं थी।

Loading ...
Krishma Kapoor
मुख्य बातें
  • राजा हिंदुस्तानी में किसिंग सीन को लेकर करिश्मा कपूर दिलचस्प खुलासा किया है।
  • एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान कैसी हो गई थी हालत।
  • फिल्म में उनकी और आमिर खान की जोड़ी काफी हिट हुई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 दशक की हिट एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक्ट्रेस की फिल्म राजा हिंदुस्तानी आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के अपोजिट नजर आईं थी। फिल्म में उनकी और आमिर खान की केमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई कि आज भी दर्शक इस फिल्म देखना पसंद करते हैं। 

फिल्म राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा कपूर और आमिर खान के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। हाल ही में एक इवेंट के दौरान करिश्मा कपूर ने फिल्म राजा हिंदुस्तानी के दिनों को याद कर एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन दिनों एक परफेक्ट शॉट के लिए एक्टर्स को काफी संघर्ष करना पड़ता था। ऐसे में उन्होंने राजा हिंदुस्तानी की शूटिंग के दिनों को याद किया।

उन्होंने बताया कि उन दिनों फिल्म राजा हिंदुस्तानी की शूटिंग ऊटी में चल रही थी। फरवरी के महीने में काफी ठंड होती थी। लेकिन उस वक्त हम सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शूटिंग करते थे। 

एक्ट्रेस ने बताया कि लोगों ने हमे किसिंग सीन के बारे में बताया, लेकिन हमे तीन दिन से शूट से गुजर रहे थे। फरवरी में ऊटी में हम ऐसे थे कि कब ये किसिंग सीन खत्म हो जाए। फरवरी के महीने में भयानक ठंड और ठंडे पानी में काम करना आसान नहीं था। लेकिन हमे उस परिस्थिति में काम करना होता था सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक। जहां शूट के दौरान हम ठंड से कांप रहे होते थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो भी एक एरा था, जहां लोग इस तरह से काम करते थे।

दो बच्चों की मां करिश्मा इन दिनों किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं। एक्ट्रेस जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं करिश्मा आखिरी बार फिल्म डेंजरस इश्क में नजर आई थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी किया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। बता दें कि फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।