लाइव टीवी

फैमिली फोटो में मां के साथ नजर आईं करिश्मा-करीना, तैमूर को देख खुश हुए फैंस

Updated Jul 18, 2019 | 17:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने लंदन वेकेशन की फोटो शेयर की है, जिसमें उनके दोनों बच्चे और मां बबिता के अलावा करीना कपूर खान और क्यूट तैमूर भी दिख रहे हैं।

Loading ...
Karisma Kapoor, Kareena Kapoor Khan, TaimurKarisma Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Taimur
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Karisma Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Taimur
मुख्य बातें
  • करिश्मा कपूर इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं
  • उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है
  • इस फोटो में करीना कपूर खान और तैमूर भी नजर आ रहे हैं

काफी वक्त से कपूर फैमिली लंदन में छुट्टियां मना रही है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान बेटे तैमूर को लेकर लंदन गए थे। वहीं करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ वहीं वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान करीना-करिश्मा की मम्मी बबिता कपूर भी लंदन में है। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वे अपने लंदन ट्रिप से फैंस को अपडेट कर रही हैं।

हाल ही में करिश्मा ने एक फैमिली फोटो शेयर की। जिसमें वे अपने दोनों बच्चों, मां बबिता, करीना और तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। इस फैमिली फोटो में सभी कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं, हालांकि तैमूर का ध्यान कहीं और ही है। इस फोटो के साथ करिश्मा ने कैप्शन में हैशटैग फेम जेम और लंदन डायरीज लिखा। इस क्यूट फोटो में तैमूर बहुत दिनों बाद दिखे हैं। अक्सर जहां उनकी इंटरनेट पर फोटोज वायरल होती रहती हैं, वहीं लंदन जाने के बाद उनकी कम ही फोटोज सामने आई है।

इसी वजह से इस फोटो के आते ही फैंस तैमूर को लेकर कमेंट कर रहे हैं। वे तैमूर के लिए हार्ट बना रहे हैं और उन्हें जल्दी वापस लौटने के लिए कह रहे हैं। तैमूर फोटो में प्रैम में बैठे बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसमें करीना और करिश्मा कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक और वाइट कलर्स में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। करीना जहां वाइट टी-शर्ट और क्रीम पैंट्स में नजर आ रही हैं, वहीं करिश्मा ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम्स में कूल लग रही हैं। इस फोटो के बाद करिश्मा ने एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों बहनें दिख रही हैं। इसमें करीना जहां अपना सिग्नेचर स्टाइल पाउट कर रही हैं, वहीं करिश्मा कैमरे को पोज दे रही हैं।

वर्क फ्रंट
करीना की अगर बात करें तो वे लंदन और इंडिया के चक्कर काट रही हैं। हाल ही में वे अपने रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के लिए भारत आईं थीं। करीना ने अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में वे पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है, जिसमें इरफान खान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर नजर आईं थीं।

इसके अलावा करीना, करण जौहर की फिल्म गुड न्यूज में दिखने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर करीना की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनेगी। फिल्म में करीना-अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आएंगे। गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।