लाइव टीवी

Kartik Aryan Birthday: 12 लड़कों के साथ फ्लैट शेयर करते थे कार्तिक आर्यन, इतनी थी पहली कमाई

Updated Nov 22, 2020 | 07:06 IST

Kartik Aryan Birthday: कार्तिक आर्यन का आज बर्थडे है। कार्तिक आर्यन उन एक्टर्स में हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में मुकाम बनाया। जानिए कार्तिक आर्यन से जुड़ी कुछ खास बातें...

Loading ...
Kartik Aryan
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी।
  • कार्तिक आर्यन की पहली एड फिल्में के लिए 15 हजार रुपए मिले थे।

मुंबई. कार्तिक आर्यन आज (22 नवंबर) अपना बर्थडे मना रहे हैं। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी। कार्तिक आर्यन उन एक्टर्स में हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में मुकाम बनाया। 

दैनिक भास्कर से बातचीत कार्तिक आर्यन ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं जानते थे। उन्हें काफी रिजेक्शन मिले थे। घरवाले सोचते थे कि मैं मुंबई में पढ़ाई कर रहा हूं पर मैं संघर्ष कर रहा था। 

कार्तिक आर्यन ने कहा कि उनके करियर की शुरुआत एक एड फिल्म से की थी। इस एड के लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे। कार्तिक के मुताबिक उनके लिए ये बहुत बड़ी बात है। 

12 लड़कों के साथ रहते थे 
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कार्तिक ने लिखा था कि वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे। एक बार मैंने ग्रुप फोटो में अपने चेहरे को काटकर एजेंट को अपनी तस्वीर भेजी थी।

कार्तिक आर्यन ने  साल 2019 में मुंबई के यारी रोड पर बनी एक सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यह वही घर है जिसमें कार्तिक अपने संघर्ष के दिनों में किराए पर रहे थे। इस फ्लैट के लिए 1.60 करोड़ रुपए दिए थे।

सोशल मीडिया से मिला मौका 
कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फेसबुक, गूगल के जरिए ऑडिशन की तलाश करते थे। ढाई से तीन साल बाद उन्हें लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा मिली थी।

कार्तिक के मुताबिक प्यार का पंचनामा रिलीज होने के बाद भी उन्होंने बेहद बुरा दौर देखा था। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुई थी। फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी ने उनकी किस्मत बदली।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।