लाइव टीवी

प्यार का पंचनामा 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे Ranveer Singh और Ranbir Kapoor? Kartik Aryan ने दिया ये जवाब

Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Kartik Aryan
Updated Oct 20, 2021 | 18:44 IST

Ranveer Singh and Ranbir Kapoor in Pyar Ka Panchnama 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म प्यार का पंचनामा 3 को लेकर हिंट दी है। जानिए क्या प्यार का पंचनामा 3 में होंगे रणवीर सिंह और रणबीर कपूर...

Loading ...
Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Kartik AryanRanveer Singh, Ranbir Kapoor, Kartik Aryan
Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Kartik Aryan
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • कार्तिक आर्यन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्यार का पंचनामा 3 पर हिंट दिया है।
  • कार्तिक आर्यन ने बताया कि क्या रणवीर सिंह और रणबीर कपूर फिल्म का हिस्सा होंगे।

मुंबई. कार्तिक आर्यन की डेब्यू फिल्म प्यार का पंचनामा के तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है। अब कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह फिल्म में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। 

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म धमाका के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर से पूछा गया कि 'क्या फिल्म प्यार का पंचनामा पाइपलाइन में हैं? इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर लीड रोल में होंगे? काफी सोचने के बाद सवाल का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मैं और रणबीर कपूर साथ में फुटबॉल खेलते हैं। फुटबॉल मैच में रणवीर सिंह भी आते हैं। अगर मेरी जोड़ी इन दोनों के साथ बनती है तो मैं बेहद खुश होऊंगा। ये अच्छा आइडिया है।'

MakerstochoosefromRanveerSinghandKartikAaryanfortheHindiremakeofAlluArjunstarrer&amp#39AlaVaikunthapurramuloo&amp#39?|HindiMovieNews-TimesofIndia

लव रंजन से करना होगा डिस्कस
कार्तिक आर्यन आगे कहते हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो आपको इसके लिए लव सर (लव रंजन डायरेक्टर) से पूछना होगा। वो सही व्यक्ति हैं जो आपको फिल्म के बारे में बता सकते हैं।' आपको बता दें कि रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा और ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म 83, जयेशभाई जोरदार, रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस और करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन 
वर्कफ्रंट की बात करें कार्तिक आर्यन के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म धमाका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

कार्तिक आर्यन इसके अलावा भूल भुलैया 2 में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी और तब्बू हैं।  वहीं, कार्तिक शंशाक घोष की फिल्म फ्रेडी और कैप्टन इंडिया में भी नजर आने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।