लाइव टीवी

Kishore Kumar Birthday: मधुबाला से शादी के लिए अब्दुल करीम बन गए थे किशोर कुमार, 51 साल की उम्र में चौथी बार बने दूल्हा

Updated Aug 04, 2022 | 09:32 IST

बॉलीवुड के सिंगिंग लिजेंड, नायकों को महानायक बनाने वाले किशोर कुमार का हर अंदाज जुदा था। किशोर कुमार की आवाज में जितनी विविधता थी, उतनी शायद ही किसी गायक में थी।

Loading ...
Kishore Kumar and Madhubala
मुख्य बातें
  • सिंगिंग लिजेंड किशोर कुमार की आज (4 अगस्त) जयंती है।
  • किशोर कुमार का जन्म 04 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खण्डवा में हुआ।
  • किशोर कुमार की आवाज में जितनी विविधता थी, उतनी शायद ही किसी गायक में थी।

Kisore Kumar Birthday: बॉलीवुड के सिंगिंग लिजेंड किशोर कुमार की आज (4 अगस्त) जयंती है। किशोर कुमार का जन्म 04 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खण्डवा शहर में हुआ। बॉलीवुड के सिंगिंग लिजेंड, नायकों को महानायक बनाने वाले किशोर कुमार का हर अंदाज जुदा था। किशोर कुमार की आवाज में जितनी विविधता थी, उतनी शायद ही किसी गायक में थी। किशोर कुमार अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गाए थे। किशोर कुमार उन सिंगर में से एक है जिन्होंने कभी संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने साल 1946 में फिल्म शिकारी से डेब्यू किया और उसके बाद ऐसे जमे कि हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता था। फिल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए। 

उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बॉलीवुड में किशोर कुमार को लोग बड़ा ही अतरंगी कहते थे। बहुत लोगों से उनकी जमती नहीं थी। किशोर कुमार अपनी अजीब हरकतों के लिए भी याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर ‘किशोर कुमार से सावधान’ बोर्ड लगा था। कहते हैं कि वह फिल्मों में गाने भी अपनी मर्जी और शर्तों पर गाया करते थे। उनके अतरंगी अंदाज की चर्चा खूब होती है। 

Also Read: इमरजेंसी के समय इंदिरा सरकार ने बैन कर दिए थे Kishore Kumar के गाने, घर के बाहर लिखा था ‘किशोर कुमार से सावधान’

किशोर कुमार की चार शादियां

किशोर कुमार की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही थी। किशोर ने चार शादियां की थीं। उनकी पहली  पत्नी रूमा गुहा थीं। इसके बाद उन्होंने मधुबाला से दूसरी शादी की थी। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने कथित तौर पर इस्लाम कुबूल कर लिया था। उन्होंने अपना नाम बदलकर अब्दुल करीम कर लिया था। जानकारी के अनुसार किशोर कुमार के माता-पिता ने इस विवाह समारोह में भाग लेने से मना कर दिया। माता-पिता को खुश करने के लिए जोड़े ने हिंदू विवाह पद्धति से भी विवाह किया, लेकिन मधुबाला को कभी भी उन्होंने अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। 

चौथी वाइफ से 20 साल बड़े थे किशोर

मधुबाला के निधन के बाद किशोर कुमार योगिता बाली से शादी की थी। किशोर कुमार की आखिरी पत्नी लीना चंदावरकर थीं। किशोर कुमार अपनी चौथी वाइफ से लगभग 20 साल बड़े थे। चौथी शादी के वक्त उनकी उम्र 51 वर्ष थी। दोनों की मुलाकात 'प्यार अजनबी है' के सेट पर हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।