लाइव टीवी

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: क्या नाम बदलने के साथ चेंज हुई सलमान खान की इस फिल्म की कास्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated Sep 05, 2022 | 11:28 IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की अगली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज हो गया है। सलमान खान इस फिल्म में पूरी तरह नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Salman Khan in Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
मुख्य बातें
  • सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज हो गया है।
  • फिल्म में सलमान का पूरी तरह नया अवतार देखने को मिल रहा है।
  • जानें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के बारे में।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान खान इस फिल्म में पूरी तरह नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका ये टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

कैसा है टीजर

फिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत होती है डहां सलमान खान लद्दाख में बाइक चला रहा हैं। इसके बाद वो पैदल पहाड़ की तरफ चलकर जाते हैं। इस दौरान वो ब्राउन कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने हुए हैं। उनके लंबे बाल है और दाढ़ी बढ़ी हुई है। इस लुक के साथ उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। उनका ये लुक अब तक के लुक से काफी अलग है। 

ये होंगे स्टार्स

सलमान खान ने फिल्म के टीजर के साथ इसकी स्टार कास्ट को भी टैग किया है। फिल्म में शहनाज गिल भी नजर आएंगी। इसके पूजा हेगड़े फिल्म में अहम रोल में होंगी। साथ ही दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी फिल्म का हिस्सा होंगे। सलमान ने 26 अगस्त को अपना पहला लुक शेयर किया था।

2019 में हुई थी फिल्म की घोषणा

मालूम हो कि फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी और उस समय इसका टाइटल कभी ईद, कभी दिवाली था लेकिन बाद में इसे बदलकर किसी का भाई किसी की जान कर दिया गया। बता दें कि फरहाद शामजी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसकी प्रोड्यूसर सलमा खान हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।