लाइव टीवी

एक साल में टूट गई शादी, 39 साल की उम्र में बन गई दादी, जानिए अब कहां हैं ऋतिक रोशन की एक्ट्रेस बारबरा मोरी

Updated May 24, 2021 | 13:09 IST

ऋतिक रोशन की फिल्म काइट्स के 11 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में ऋतिक के साथ बार्बरा मोरी लीड एक्ट्रेस थीं। जानिए 39 साल की उम्र में दादी बनने वाली बार्बरा मोरी अब कहां पर हैं।

Loading ...
Barbara Mori
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन की फिल्म काइट्स को 11 साल पूरे हो गए हैं।
  • फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट बार्बरा मोरी थीं।
  • काइट्स के बाद बार्बार मोरी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

मुंबई. बॉलीवुड में कई  विदेशी एक्ट्रेस का डंका बजा है। नोरा फतेही से लेकर कैटरीना कैफ तक कुछ एक्ट्रेस ने सफलता के झंडे गाढ़े। ऐसी ही एक्ट्रेस हैं साल 2010 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म काइट्स की बार्बरा मोरी। 

बार्बरा मोरी ने ऋतिक रोशन संग काइट्स फिल्म में लीड रोल निभाया था। फिल्म ने हाल ही में 11 साल पूरे किए हैं। फिल्म में ऋतिक और बार्बरा के अलावा कंगना रनौत भी नजर आई थीं। 

काइट्स के बाद बार्बार मोरी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हालांकि, दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बार्बरा मोरी फिलहाल मेक्सिकन फिल्मों का हिस्सा हैं। 

39 साल की उम्र में बन गईं दादी
बार्बरा  मोरी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 43 साल की बार्बरा मोरी 1996 में Sergio Mayer के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों साल 1998 में बेटे Sergio Mayer Mori के पेरेंट्स बने थे। 

बार्बारा के बेटे की एक बेटी  Mila Mayer Subtil का जन्म साल 2016 में हुआ था। ऐसे में एक्ट्रेस महज 39 साल की उम्र में ही दादी बन गई थीं। बार्बारा ने इसके अलावा केनेथ रे सिगमैन  से शादी की थी। साल 2017 में अगल हो गए थे।   

वाइफ से बढ़ गया था मतभेद 
ऋतिक के बार्बरा मोरी के साथ अफेयर की खबरें एक्टर की वाइफ सुजैन के कानों तक भी पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना के बाद बारबरा मोरी के साथ रिलेशन की खबरों की चलते ऋतिक और सुजैन के बीच मतभेद बढ़ गया। 

आखिरकार साल 2014 में ऋतिक और सुजैन अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक ने बतौर एलिमनी सुजैन को करीब 400 करोड़ रुपये दिए थे। फिलहाल ये एक्स कपल अपने बच्चे की परवरिश कर रहा है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।