लाइव टीवी

अपने बॉडीगार्ड जलाल को राखी बांधती हैं दीपिका पादुकोण, हर साल लेते हैं करोड़ों रुपए सैलेरी

Updated Jan 06, 2021 | 17:49 IST

बॉलीवुड सेलेब्स के बॉडीगार्ड उनके बेहद करीब हैं। कई एक्ट्रेस अपने बॉडीगार्ड को राखी भी बांधती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं दीपिका पादुकोण। जानिए दीपिका के बॉयफ्रेंड जलाल के बारे में...

Loading ...
Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही है।
  • फोटोज में दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड को केक खिलाती नजर आ रही हैं।
  • दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल पिछले कई साल से उनके साथ हैं।

मुंबई. दीपिका पादुकोण ने पांच जनवरी को अपना बर्थडे सेलब्रेट किया है। दीपिका के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं। इनमें से एक फोटो में वह अपने बॉडीगार्ड को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं। 

दीपिका पादुकोण के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आ रहे बॉडीगार्ड का नाम जलाल है। मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले जलाल पिछले कई साल से दीपिका की सिक्युरिटी को देखते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक जलाल की सालाना सैलेरी 80 लाख से एक करोड़ रुपए सालाना है। यही नहीं, हर साल दीपिका जलाल को राखी भी बांधती है।  घर से बाहर न‍िकलने पर जलाल हर मुसीबत से उन्‍हें बचाते हैं। 

विदेशी यात्राओं में भी रहते हैं साथ 
जलाल दीपिका पादुकोण के साथ उनकी विदेशी यात्रा में भी साथ रहते हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के सिद्धिविनायक मंदिर की यात्रा के दौरान भी जलाल को साथ देखा गया। 

दीपिका पादुकोण की बर्थडे सेलिब्रेशन की दूसरी फोटो में वह फोटोग्राफर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इसमें वह अपने पति रणवीर सिंह को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया के किरदार में नजर आने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण इसके अलावा शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। इसके अलावा दीपिका प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।