लाइव टीवी

कभी मीनाक्षी शेषाद्री से था कुमार सानू का अफेयर, तलाक के बाद पहली वाइफ को कहा था पागल

Updated Sep 23, 2019 | 17:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kumar Sanu Birthday: 90s के सबसे पॉपुलर सिंगर और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके कुमार सानू 23 सितंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। कुमार सानू की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल से रही थी।

Loading ...
Kumar Sanu And Meenakshi Sheshadri
मुख्य बातें
  • कुमार सानू 23 सितंबर को 62वां बर्थडे मना रहे हैं।
  • 1990 में आई फिल्म आशिकी के गानों से कुमार सानू रातों-रात स्टार बन गए थे।
  • कुमार सानू की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है।

मुंबई. 90 का दशक बिना कुमार सानू के गानों का अधूरा है। 1990 से 1994 तक लगातर चार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके कुमार सानू 23 सितंबर को 62वां बर्थडे मना रहे हैं। 1990 में आई फिल्म आशिकी के गानों से रातों-रात स्टार बनें कुमार  सानू की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। कुमार सानू का नाम एक वक्त एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री से जुड़ा था। 

कुमार सानू की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही थी। एक वक्त कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री की पहली मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म जुर्म के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने सबसे पॉपुलर गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाना गाया था। 

कुमार सानू और मीनाक्षी ने तीन साल तक अपना अफेयर छिपाए रखा था। हालांकि, 1993 में उनकी पहली वाइफ रीता ने दोनों के अफेयर का खुलासा किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "सानू की कई गर्लफ्रेंड है जिनमें से एक मीनाक्षी शेषाद्री भी है।  कुमार सानू ने अपनी वाइफ को मीनाक्षी शेषाद्री के कारण ही तलाक दिया था।    

तलाक के बाद लगाए थे कई आरोप 
कुमार सानू ने 80 के दशक में रीता भट्टाचार्य से शादी की थी। दोनों का साल 1994 में तलाक हो गया था।कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में कहा था," मेरी वाइफ का कहना था कि मैं उसके और बच्चों के साथ मार-पीट करता हूं। वह पागल है उसने मेरे भांजे के सिर पर हॉकी स्टिक से हमला किया था।"

रीता ने कहा, "कुमार सानू को नाम, पैसा, शोहरत मिला। उसने ग्लैमर को देखा लेकिन, उसे दुख था कि उसने रानियों को देखा पर दासी को चुना था। कुमार सानू को पैसा और ग्लैमर संभालना नहीं आया था। वह काफी बेशर्म हो गए हैं। वह अपने बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं लेना चाहते हैं।"

सलोनी से की थी दूसरी शादी
कुमार सानू ने साल 1994 में सलोनी भट्टाचार्य से दूसरी शादी की थी। सलोनी बीकानेर की रहने वाली थीं। कुमार सानू और सलोनी की दो बेटियां शेनन और आना है। कुमार सानू ने 'दिल है हिन्दुस्तानी-2' शो में बताया था कि 17 साल पहले 2001 में उन्होंने बेटी शेनन को गोद लिया था।  


कुमार सानू की पहली शादी से तीन बेटे हैं। 1988 में  उनके बेटे जेसी का जन्म हुआ था। कुमार सानू और रीता के तलाक के बाद तीनों बच्चों की कस्टडी उनकी पहली वाइफ के पास है।कुमार काफी वक्त से फिल्मों में गाना नहीं गा रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने 2015 में फिल्म दम लगाके हाइशा में गाया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।