लाइव टीवी

कुमार सानू के 6 बच्‍चों में चौथा बेटा कुमार जानू लेगा Bigg Boss 14 में एंट्री, तीन बेटे हैं लाइमलाइट से दूर

Updated Sep 07, 2020 | 10:38 IST

Kumar Sanu Children & Family Facts: बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के 6 बच्‍चों सहित जानें पूरी फैम‍िली ड‍िटेल। सानू ने दो बेटियों शेनन और आना में से एक को लिया है गोद...

Loading ...
कुमार सानू फैमिली।
मुख्य बातें
  • कुमार सानू की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है।
  • 2 शादियां और कुमार सानू के कुछ चर्चित अफेयर भी रहे हैं।
  • बताया जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्री के कारण कुमार सानू का तलाक हुआ था।    

फिल्म आशिकी के सॉन्ग्स से रातों-रात स्टार बनें कुमार सानू के गानों के बिना 90 का दशक अधूरा है। 1990 से 1994 तक लगातर चार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम करने वाले कुमार सानू के बच्चे भी उनके ही नक्शे कदम पर चलकर म्यूजिक वर्ल्ड में अपना करियर बना रहे हैं। वैसे इन दिनों कुमार सानू के बेटे कुमार जानू काफी चर्चा में हैं। खबर है कि कुमार जानू जल्द ही टेलीविजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं। 

रिपोर्ट्स की मानें तो कुमार सानू के बेटे कुमार जानू को चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि इस साल बिग बॉस-14 में कुमार जानू भी बतौर कंटेस्टेंट देखने को मिल सकते हैं। दरअसल निर्माता पहले बिग बॉस-14 के लिए आदित्य नारायण को लेना चाहते थे। हालांकि आदित्य ने ऑफर रिजेक्ट कर दिया है और उनकी जगह कुमार जानू को फाइनल किया जा रहा है। 

वैसे कुमार जानू के पिता कुमार सानू की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। दो शादियां और कुमार सानू के कुछ चर्चित अफेयर भी रहे हैं। जिसमें एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री से रहा उनका अफेयर खूब सुर्खियों में रहा था। कुमार सानू की पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य ने खुद दोनों के अफेयर का खुलासा किया था। रीता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सानू की कई गर्लफ्रेंड है जिनमें से एक मीनाक्षी शेषाद्री भी है।' बताया जाता है कि कुमार सानू ने अपनी वाइफ रीता को मीनाक्षी शेषाद्री के कारण ही तलाक दिया था।    

कुमार सानू के तीन बेटे हैं लाइमलाइट से दूर
कुमार सानू ने 80 के दशक में रीता भट्टाचार्य से शादी की थी। कुमार, रीता को कोलकाता के दिनों से जानते थे और जब वो मुंबई शिफ्ट हुए तो उनको अपने साथ ले आए। कुमार सानू और रीता का 1988 में पहला बेटा जैसी हुआ। बाद में कपल दो और बेटों जीको, जान के पेरेंट्स बने। हालांकि साल 1994 में कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का तलाक हो गया। रीता ने अपने तीन बेटों की कस्टडी ली और तय हुआ कि कुमार बच्चों के लिए हर महीने एक निश्चित गुजारा भत्ता देंगे। हालांकि सानू के तीनों बेटे जैसी, जीको और जान लाइमलाइट से दूर रहते हैं इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। 

कुमार सानू ने गोद ली एक बेटी
कुमार सानू ने साल 1994 में सलोनी भट्टाचार्य से दूसरी शादी की। सलोनी बीकानेर की रहने वाली थीं। कुमार सानू और सलोनी के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां शेनन, आना और बेटा जानू(कुमार जानू, जिको) है। कुमार सानू अपनी बेटे शेनन को गोद लिया है। खुद कुमार सानू ने टीवी शो 'दिल है हिन्दुस्तानी-2' के सेट पर बताया था कि 17 साल पहले 2001 में उन्होंने बेटी शेनन को गोद लिया था। कुमार सानू की बेटियों ने सिंगिंग ट्रेनिंग ली है और उनका बेटा जानू भी चाइल्ड सिंगर है। 

(नोट- कुमार सानू की पर्सनल लाइफ से जुड़ी सभी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद फैक्ट्स से ली गई है। टाइम्स नाउ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।