लाइव टीवी

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 14: आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल! 14 दिन की कमाई जानकर हैरान होंगे

Updated Aug 25, 2022 | 07:01 IST

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 14: आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की कमाई सिमटकर केवल लाखों में रह गई है। जानें फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन।

Loading ...
Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 14
मुख्य बातें
  • आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए 14 दिन बीत गए हैं।
  • फिल्म ने अब देश में 60 करोड़ रुपये भी नहीं कमाए हैं।
  • जानें फिल्म की अबतक की कुल कमाई।

बॉलीवुड फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकीं हैं। बड़े बजट में बनी नामी स्टार्स की फिल्में भी थियेटर में दर्शकों के लिए तरसती नजर आईं। हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भी दर्शकों का वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की गई थी। 

Also Read: भारत में फेल हुई लाल सिंह चड्ढा ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में गंगूबाई काठियावाड़ी को दी मात

14वें दिन की फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ कमी देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म रिलीज के 14वें दिन यानी बुधवार को इसने 60 लाख रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 58.11 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने करीब 68 लाख रुपये कमाए थे। 180 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनकर तैयार हुई ये फिल्म अब तक देश में 60 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर सकी है। 

फिल्म का हर दिन का कलेक्शन

Day 1 [1st Thur] Aug 11 ₹11.7 Cr
Day 2 [1st Fri] Aug 12 ₹7.26 Cr 
Day 3 [1st Sat] Aug 13 ₹9 Cr
Day 4 [1st Sun] Aug 14 ₹10 Cr
Day 5 [1st Mon] Aug 15 ₹7.87 Cr
Day 6 [1st Tue] Aug 16 ₹2.47 Cr
Day 7 [1st Wed] Aug 17 ₹2.09 Cr
Day 8 [2nd Thu] Aug 18 ₹1.95 Cr
Day 9 [2nd Fri] Aug 19 ₹1.60 Cr 
Day 10 [2nd Sat] Aug 20 ₹1.54 Cr
Day 11 [2nd Sun] Aug 21 ₹1.81 Cr
Day 12 [2nd Mon] Aug 22 ₹.73 Cr
Day 13 [2nd Tue] Aug 23 ₹.68 Cr
Day 14 [2nd Wed] Aug 24 ₹.60 Cr

इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म को मिला प्यार

फिल्म को भले ही देश में उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिला लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर इसकी कमाई अच्छी रही है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर ना केवल अच्छी कमाई की है बल्कि ये हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है। जानकारी के मुताबिक रिलीज के तकरीबन एक हफ्ते के बाद इस फिल्म ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 7.5 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। 

Also Read: Laal Singh Chaddha Review: रिलीज हुई आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म

28 साल पुरानी फिल्म की रीमेक

आमिर और करीना की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स थे और इसे काफी पसंद किया गया था। मालूम हो कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्ट्रेस मोना सिंह भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।