लाइव टीवी

Star Kids Born in 2021: साल 2021 में हुए ये स्‍टार क‍िड्स, अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक के घर गूंजी क‍िलकारी

Updated Dec 07, 2021 | 14:08 IST

Star Kids Born in 2021: ऐसे कई सेलेब्स हैं जो साल 2021 में पेरेंट्स बने। आज हम आपको बता रहे हैं उन स्टार किड्स के बारे में जिनका इस साल जन्म हुआ।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Anushka Sharma and Kareena Kapoor Khan
मुख्य बातें
  • साल 2021 में पेरेंट्स बने अनुष्का शर्मा- विराट कोहली।
  • इस साल करीना कपूर खान भी दूसरी बार मां बनी हैं।
  • जानें साल 2021 में किन स्टार किड्स का हुआ जन्म।

साल 2021 हर किसी के लिए उतार चढ़ावों भरा रहा। जहां एक तरफ कोरोना वायरस के चलते कई लोगों ने अपनों को खो दिया तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनके घर नन्हा मेहमान आया। आज हम आपको बता रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो साल 2021 में पेरेंट्स बने। जानें इस साल किन स्टार किड्स का हुआ जन्म।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इस साल पहली बार पेरेंट्स बने। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। मालूम हो कि दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। 

करीना कपूर खान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बने। करीना ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया और स्टार कपल ने उसका नाम जेह रखा। 

दीया मिर्जा

एक्ट्रेस दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी इस साल एक बेटे के पेरेंट्स बने। 14 मई 2021 को दीया ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम अव्यान आजाद रेखी रखा। मालूम हो कि अव्यान का जन्म समय से पहले हो गया था जिसके चलते वो कुछ दिन एनआईसीयू में थे। 

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी इस साल एक बेटे के पेरेंट्स बने, जिसका जन्म 03 अक्टूबर को हुआ। मालूम हो कि दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। इससे पहले उनकी एक बेटी मेहर है जिसका जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ था। 

अपारशक्ति खुराना

एक्टर अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा भी इस साल एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने आरजोई ए खुराना रखा। इसके साथ ही उन्होंने बच्ची काो जोई और जूजू निक नेम दिए।

गीता बसरा

एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी इस साल 10 जुलाई को दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनके बेटे जोवन वीर सिंह प्लाहा रखा। इससे पहले 27 जुलाई 2016 को उनके घर बेटी हिनाया हीर प्लाहा का जन्म हुआ था। 

लीजा हेडन

एक्ट्रेस लीजा हेडन इस साल तीसरी बार मां बनीं और जुलाई महीने में उनके घर बेटी लारा का जन्म हुआ। इससे पहले लीजा और डीनो लालवानी के दो बेटे जैक (2017) और लियो (2020) हैं।

श्रेया घोषाल

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल इस साल 22 मई को मां बनीं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने शिलादित्य मुखोपाध्याय रखा। 

नीति मोहन

सिंगर नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या के घर 02 जून को बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने आर्यवीर रखा। मालूम हो कि दोनों की शादी फरवरी 2019 में हुई थी।


 
प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इस साल मां बन गईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि वो और उनके पति जेन गुडएनफ सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं जिनका नाम उन्होंने जय और जिया रखा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।