लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आए महाभारत के 'दुर्योधन' पुनीत इस्सर, मुकेश खन्ना पर कही ये बात

Updated Apr 12, 2020 | 07:39 IST

Puneet Issar On Sonakshi Sinha: मुकेश खन्ना द्वारा सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधने के बाद अब दुर्योंधन यानी पुनीत इस्सर उनके सपोर्ट में आ गए हैं। पुनीत इस्सर ने सोनाक्षी के अलावा एकता कपूर का भी बचाव किया।

Loading ...
Sonakshi Sinha And Puneet Issar
मुख्य बातें
  • महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर भी सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आए हैं। 
  • पुनीत इस्सर ने कहा- 'मुकेश खन्ना को ये सब नहीं कहना चाहिए था।'
  • सोनाक्षी सिन्हा के अलावा पुनीत इस्सर ने एकता कपूर को भी सपोर्ट किया।

मुंबई. रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारित होने पर भीष्म पितामह 'मुकेश खन्ना' ने कहा था कि इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की मदद करेगा, जिन्हें इसके बारे में ज्ञान नहीं है। अब महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर भी सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आए हैं। 

Spotboye से बातचीत में पुनीत इस्सर ने कहा- 'मुकेश खन्ना को ये सब नहीं कहना चाहिए था। सोनाक्षी जिस स्कूल से पढ़ी हैं, मेरे बच्चे भी उसी स्कूल से पढ़े हैं। अगर वह केबीसी में रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं दे सकी तो दुनिया खत्म नहीं हुई।' 

पुनीत इस्सर कहते हैं- 'आप खुलकर किसी की आलोचना क्यों करते हैं? जो मुकेश खन्ना ने कहा शायद वह मैं नहीं कहता। ये मेरा अपना मानना है, मैं उनके खिलाफ कुछ ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं।'

महाभारत पर एकता कपूर का बचाव
मुकेश खन्ना ने एकता कपूर की महाभारत पर भी निशाना साधा था। इस पर पुनीत इस्सर ने कहा- महाभारत पर किसी का कॉपीराइट नहीं है, सबको हक है उसको बनाने का। यहां तक कि साजिद नाडियाडवाला के दादा ने भी महाभारत पर फिल्म बनाई थीं। 

बकौल पुनीत इस्सर-'वह एक सुपरहिट फिल्म थीं, जो भीष्म पितामह के दृष्टिकोण से महाभारत थी। इसमें दारा सिंह हीरो थे। ऐसे में जब आपकी उम्र बढ़ जाती है, तो आप विनम्र हो जाते हैं। फल लगते हैं तो पेड़ झुक जाता है।' 

नीतीश भारद्वाज ने भी किया था बचाव 
पुनीत इस्सर से पहले महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने भी सोनाक्षी सिन्हा का बचाव किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नीतीश भारद्वाज ने कहा कि- 'मैं अपने दोस्त मुकेश खन्ना से कहना चाहता हूं कि आज की नई पीढ़ी में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें भारतीय धरोहर और साहित्य के बारे में पता नहीं हैं। ये उनकी गलती नहीं है।'  

नीतीश भारद्वाज ने कहा कि- 'ये इनका दोष नहीं है। अगर हमें किसी को दोष ही देना है तो उनके परिवारवालों का देना चाहिए जो पुरानी पीढ़ी के हैं। इन्होंने अपने बच्चों को हमारी विरासत और साहित्य के बारे में नहीं बताया है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।