लाइव टीवी

सामने आया 26/11 मुंबई हमले पर बनी फ‍िल्‍म Major का फर्स्‍ट लुक, संदीप उन्नीकृष्णन के रोल में द‍िखा ये एक्‍टर

Updated Dec 17, 2020 | 20:50 IST

Major First Look: 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक मेजर का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस फ‍िल्‍म में साउ‍थ के एक्‍टर अदिवी शेष उनके रोल में नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Major First Look
मुख्य बातें
  • 26/11 मुंबई हमले पर साउथ के एक्‍टर महेश बाबू बना रहे हैं फ‍िल्‍म
  • शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है फ‍िल्‍म मेजर
  • इस फ‍िल्‍म में साउ‍थ के एक्‍टर अदिवी शेष उनके रोल में नजर आ रहे हैं

Major First Look: 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक मेजर का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस फ‍िल्‍म में साउ‍थ के एक्‍टर अदिवी शेष उनके रोल में नजर आ रहे हैं। हिंदी और तेलुगु में बन रही इस फिल्‍म के पोस्‍टर पर अदिवी शेष बंदूक से निशाना लगाते नजर आ रहे हैं। यह लुक वाकई दमदार है और फ‍िल्‍म देखने की जिज्ञासा पैदा करता है। 

मेजर अगले साल गर्मियों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन शशि किरण टिक्का द्वारा किया जा रहा है। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने इस फ‍िल्‍म का निर्माण किया है। अदिवी शेष के अलावा शोभिता धूलिपाला और सई मांजरेकर अहम किरदारों में नजर आएंगी। सई मांजरेकर जाने माने एक्‍टर महेश मांजरेकर की बेटी हैं और दबंग 3 में सलमान खान के अपोजिट डेब्‍यू कर चुकी हैं। इस फ‍िल्‍म की शूटिंग फरवरी 2020 में शुरू हुई थी और सितंबर 2020 तक 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गई। इसके बाद अक्‍टूबर में हैदराबाद में इसका बाकी हिस्‍सा शूट किया गया। 

बता दें कि साल 2008 में मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर आतंकवादी हमला हुआ था। आतंकवादियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 300 से ज्यादा लोग हमले में घायल हुए थे। पाकिस्तान से आए हमलावरों ने तीन दिनों तक मुंबई को बंधक बनाए रखा था। कराची से नाव के जरिए लश्कर के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसे थे। आतंकवादियों ने जिस नाव का इस्तेमाल किया था, उस पर चार भारतीय सवार थे। मुंबई पहुंचने से पहले हमलावरों ने चारों को खत्म कर दिया। वे चार ग्रुप में बंट गए और मुंबई में अलग-अलग इलाकों में फैल गए थे।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मशहूर लियोपोल्ड कैफे, ओबेरॉय होटल, मुंबई के मशहूर ताज होटल, कामा अस्पताल सहित अन्‍य जगहों पर गोलीबारी की थी। कामा अस्‍पताल में आतंकवादियों से एनकाउंटर के दौरान एटीएस चीफ हेमंत करकरे, मुंबई पुलिस के अधिकारी अशोक काम्टे और विजय सालस्कर शहीद हो गए। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मी भी आतंकियों के हमले में शहीद हो गए थे। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ताज होटल में ऑपरेशन को लीड कर रहे थे और आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। 26 जनवरी 2009 को ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।