लाइव टीवी

करीना कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका अरोड़ा ने किया कुछ ऐसा, एक नहीं बल्कि दो वजह से हो रहीं ट्रोल

Updated Sep 22, 2022 | 08:50 IST

मलाइका अरोड़ा हाल ही में करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। यहां पैपराजी को पोज देते हुए उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वो बुरी तरह ट्रोल हो गईं। क्या आपने देखा ये वीडियो?

Loading ...
Malaika Arora
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा।
  • मलाइका ने किया कुछ ऐसा कि बुरी तरह हुईं ट्रोल।
  • जानें क्यों सोशल मीडिया पर उड़ रहा मलाइका का मजाक।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में 42 साल की हो गई हैं। बेबो ने इस मौके पर बर्थडे पार्टी होस्ट की जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर और संजय कपूर शामिल हैं। 

सामने आया मलाइका का वीडियो

मलाइका यहां ब्लैक कलर की विदाउट स्लीव बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी और मिडल पार्टिंग कर बालों का लूज बन बनाया। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ रहा है। वो भी एक नहीं बल्कि दो वजहों से, आखिर इसकी वजह क्या है? दरअसल मलाइका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी कार से उतरती हैं, पैपराजी को पोज देती हैं और करीना कपूर की बिल्डिंग में चली जाती हैं। इस वीडियो में नेटिजन्स ने कुछ ऐसा देखा कि उन्होंने मलाइका को निशाने पर ले लिया।

Also Read: मलाइका और अमृता अरोड़ा पर बनेगी वेब सीरीज 'अरोड़ा सिस्टर्स', दोनों बहनों की जिदंगी से जुड़े होंगे दिलचस्प खुलासे

यूजर्स ने इस कारण किया ट्रोल

दरअसल इस वीडियो में यूजर्स मलाइका के वॉकिंग स्टाइल यानी चलने के तरीके को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वो हमेशा इतने अजीब तरीके से क्यों चलती हैं? तो वहीं कुछ ने कमेंट किया कि क्या उनकी चाल अब ऐसी ही हो चुकी है? एक यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें चलना सीख लेना चाहिए। इसके अलावा यूजर्स का कहना है कि मलाइका ने इस दौरान अपनी सांस रोकी हुई है और इस कारण भी वो एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लाफिंग इमोजी बनाकर लिखा कि सांस रोकी हुई है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि कहीं सांस रोकते रोकते असली में ना रुक जाए। हालांकि ऐसे यूजर्स की भी कमी नहीं है जो जमकर मलाइका की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो काफी फिट हैं और खूबसूरत लगती हैं। तो वहीं कुछ ने उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की।

अक्सर होती हैं ट्रोल

मलाइका की बात करें तो उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। कभी उनके बोल्ड अंदाज के लिए तो कभी उनके रिलेशनशिप के लिए। मालूम हो कि मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जो उम्र में उनसे करीब 12 साल छोटे हैं और इसके चलते उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। हालांकि एक्ट्रेस को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपने मुताबिक जिंदगी जीती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।