लाइव टीवी

Malaika Arora Birthday: फिटनेस ही नहीं कमाई में भी आगे हैं मलाइका अरोड़ा, महज एक आइटम सॉन्‍ग के चार्ज करती हैं 1 करोड़

Updated Oct 23, 2021 | 07:11 IST |

Malaika Arora 48th birthday: मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट अदाओं के लिए जानी जाती हैं। 48 की उम्र में भी वह यंग अदाकाराओं को फिटनेस में मात देती हैं। आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ और कमाई के बारे में बताएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Malaika Arora
मुख्य बातें
  • 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था मलाइका का जन्‍म।
  • वह फोर्ब्स की भारत की शीर्ष 100 लोकप्रिय हस्तियों की सूची में भी शामिल हो चुकी हैं।
  • वह बॉलीवुड उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Malaika Arora Net Worth: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री में से एक हैं। वह बतौर मॉडल, डांसर और वीजे के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्‍हें फिटनेस फ्रीक माना जाता है। वह खुद को मेनटेन रखने के लिए नियमित योग एवं एक्‍सरसाइज करती हैं। यही वजह है कि 48 की उम्र में भी वह यंग अदाकाराओं को टक्‍कर देती हैं। मलाइका फिटनेस के अलावा कमाई में भी काफी आगे हैं। वह टीवी और फिल्मों से जबरदस्‍त कमाई करती हैं। उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी है। आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम आपको मलाइका के लग्‍जरी लाइफ और उनकी इनकम के बारे में बताएंगे। 

सबसे ज्‍यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री 

बायो ओवरव्‍यू वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति 2021 में लगभग 73 करोड़ रुपये है। वह बॉलीवुड उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में है। मलाइका अरोड़ा की मंथली इनकम 60 लाख से ज्‍यादा है। 

आइटम गर्ल के नाम से मशहूर 

मलाइका अरोड़ा एक अच्छी डांसर हैं, यही वजह है कि उनकी बॉलीवुड आइटम नंबर्स में काफी डिमांड हैं। वह बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली आइटम गर्ल में से एक हैं। मलाइका एक आइटम नंबर गाने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलाावा वह कई टीवी शो होस्ट करके और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। बताया जाता है कि वह शो के हर एपिसोड के लिए लगभग 5 लाख रुपए फीस लेती हैं।  

लग्‍जरी अपार्टमेंट में रहती हैं मलाइका 

मलाइका अरोड़ा के पास मुंबई में एक बहुत ही महंगा और आलीशान घर है। यह आरामदायक अपार्टमेंट पूरी तरह से आधुनिक लग्जरी डिजाइन किया गया है। यह भव्य अपार्टमेंट बांद्रा मुंबई में स्थित है। इस अपार्टमेंट में वह अपने बेटे अरहान खान के साथ रहती हैं। घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस घर को 20 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

इन लग्‍जरी कारों का है कलेक्‍शन 

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनके पास बहुत महंगी कारें हैं। उनके पास 'रेंज रोवर वोग' है। इसकी कीमत लगभग 2.11 करोड़ भारतीय रुपये है। इसके अलावा 
 'बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी' है, इसकी कीमत 1.38 करोड़ रुपये है। वह 'टोयोटा इनोवा क्रिस्टा' की भी मालकिन हैं, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास 'बीएमडब्ल्यू एक्स7' कार भी है, इसकी कीमत करीब 96 लाख रुपये है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें उनकी आय और लोकप्रियता के आधार पर भारत की शीर्ष 100 हस्तियों की सूची में शामिल किया गया है।

पर्सनल लाइफ 

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्‍टडी मुंबई से की है। मलाइका के पिता का नाम अनिल अरोड़ा है।  जब वह 11 साल की थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। मलाइका ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद उन्हें एमटीवी इंडिया में वीजे के रूप में चुना गया। उन्‍होंने कई विज्ञापन में काम किया। साथ ही बॉलीवुड में आइटम नंबर किए। उन्‍होंने  साल 1998 में अरबाज़ खान से शादी की थी, लेकिन दुर्भाग्य से (2017) में उनका तलाक हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।