लाइव टीवी

बोल्ड फोटो शेयर करने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए बनाया खाना, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Malaika Arora with Arjun Kapoor
Updated Jan 04, 2021 | 08:18 IST

मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में अर्जुन कपूर संग छुट्टियां बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने यहां अर्जुन के लिए खाना बनाया जिसका वीडियो एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Loading ...
Malaika Arora with Arjun KapoorMalaika Arora with Arjun Kapoor
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Malaika Arora with Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा ने गोवा में अर्जुन कपूर के लिए बनाया खाना।
  • अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो।
  • मालूम हो कि इस समय दोनों गोवा में साथ समय बिता रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग गोवा में समय बिता रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिन्हें लेकर वो चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी कई बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। 

गोवा में मलाइका अर्जुन के लिए खाना भी बना रही हैं जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में खाने की वीडियो पोस्ट कर बताया कि मलाइका ने उनके लिए खाना बनाया है। इस वीडियो को शेयर कर अर्जुन ने लिखा, 'जब वो संडे को आपके लिए खाना बनाए'। इसमें उन्होंने मलाइका को टैग किया। इस स्टोरी को मलाइका ने भी शेयर किया।

मालूम हो कि इससे पहले मलाइका अपनी कई फोटोज को लेकर चर्चा में रही हैं। संडे को ही मलाइका ने बिकिमी  में वो प्रिंटेड ब्लैक और यलो बिकिनी में पूल में एन्जॉय करती नजर आई थीं। इस फोटो को शेयर कर मलाइका ने लिखा था, 'मुस्कुराओ, खुश रहो और इस साल को यागदार बनाओ... 2021 को शानदार बनाओ ....हैप्पी संडे।'

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके बाद से दोनों की अक्सर साथ में तस्वीरें सामने आती रहती हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इनका खंडन किया है। मालूम हो कि मलाइका ने साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है लेकिन साल 2017 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद से मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।