लाइव टीवी

मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा ने चखा पूरे 25 पकवानों का स्वाद, महीनों बाद घर आई बेटी का मां ने ऐसे किया स्वागत

Updated Aug 31, 2020 | 07:50 IST

Malaika Arora Onam 2020: मलाइका अरोड़ा ने ओणम त्योहार पर मां के हाथ के बने लजीज खाने की शानदार फोटोज शेयर की है। जो कि देखने वाकई बेहद जायकेदार लग रही हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मां के साथ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा।
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा आखिरकार 5 महीनों के बाद अपनी मां से मिलीं।
  • मलाइका अरोड़ा ने बड़े ही शानदार तरीके से फैमिली के साथ ओणम त्योहार का आनंद लिया।
  • मलाइका की मां ने इस मौके पर बहुत ही स्वादिष्ट पकवान बनाए, जिसका सभी ने आनंद लिया।

कोरोना वायरस महामारी ने हम सभी को घर पर रहने को मजबूर कर दिया है। इस मुश्किल समय ने हमें अपने दोस्तों और प्रियजनों से भी दूर कर दिया हैं। यहां तक कि बॉलीवुड हस्तियों भी ब्रेक टाइम का आनंद ले रही हैं लेकिन वो अपने परिवार को मिस भी करती हैं। अब ओणम त्योहार के शुभ अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आखिरकार 5 महीनों के बाद अपनी मां से मिलीं। जी हां, 5 महीनों बाद मां के घर गईं मलाइका अरोड़ा ने बड़े ही शानदार तरीके से फैमिली के साथ ओणम त्योहार का आनंद लिया। इस त्योहार के मौके पर मलाइका अरोड़ा की मां ने बहुत ही स्वादिष्ट पकवान बनाए, जिसका सभी ने आनंद लिया।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के हाथ के बने लजीज खाने की शानदार फोटोज शेयर की है। जो कि देखने वाकई बेहद जायकेदार लग रही हैं। ओणम त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए खास मलाइका अरोड़ा, उनकी मां जेसी पॉलीकार्प, बहन अमृता अरोड़ा, जीजा शकील लडक और उनके बच्चे उत्सव में केले के पत्तों पर इन व्यंजनों का स्वाद लेते दिखे। 

मलाइका की मां ने बनाए 25 तरह के व्यंजन
मलाइका अरोड़ा की मां ने करीब 2 साल बाद घर में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उप्पल, इनजी पुली, कनिमंगाअचर, मंगा अचर, वडुकापुलीनारंगाअचर, चमनथी, मोरमुमुलाकु, काया वररथतु सहित कुल मिलाकर 25 तरह के व्यंजन मलाइका की मां ने बेटियों, दामाद और नातियों के लिए बनाए। खाने की पूरी लिस्ट मलाइका की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग हुई थी सील
मुंबई के बांद्रा स्थित इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। कोरोना मरीज मिलने के बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। हालांकि मलाइका सेफ थीं। मलाइका घर में अपने बेटे अरहान के साथ रहती हैं। इतना ही नहीं फर्स्ट लॉकडाउन के शुरू होने के बाद मलाइका बेटे अरहान के साथ सेल्फ-आइसोलेशन में थीं। 

अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने रिश्ते की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं। दोनों की गिनती बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में की जाती है। कई बार दोनों को हैंगआउट करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी मलाइका और अर्जुन अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।