लाइव टीवी

मलाइका अरोड़ा को उनकी यलो ड्रेस ने दिया धोखा, पोज देते टाइम हुआ कुछ ऐसा कि संभालना हो गया मुश्किल

Updated Dec 28, 2021 | 08:14 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइल और पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहती हैं। पिछले साल एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उनके लिए संभालना मुश्किल हो गया था।

Loading ...
Malaika Arora
मुख्य बातें
  • साल 2020 में मिस डीवा यूनिवर्स ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं मलाइका अरोड़ा।
  • इवेंट में पोज देते हुए खिसक गई थी मलाइका अरोड़ा की ड्रेस।
  • मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मलाइका अक्सर अपने स्टाइल, बोल्ड अवतार और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि मलाइका भी वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो चुकी हैं जिसके बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। 

मलाइका का ऊप्स मूमेंट

दरअसल पिछले साल मलाइका अरोड़ा मिस डीवा यूनिवर्स ग्रैंड फिनाले में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका यलो कलर के थाई हाई स्लिट फ्लोर टचिंग वन शोल्डर रफल्ड गाउन में नजर आई थीं। यहां पैपराजी को पोज देते हुए मलाइका ऊप्स मूमेंट की शिकार हो गईं। दरअसल इस दौरान उनकी ड्रेस थोड़ी नीचे खिसक गई और वो थोड़ी ज्यादा रिवील हो गईं। हालांकि उन्होंने खूबसूरती से इस सिचुएशन को संभल लिया और अपनी ड्रेस को ठीक किया। इसके बाद मलाइका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

Also Read: जब रेस्टोरेंट के बाथरूम से बाहर आते हुए पैंट ऊपर करना भूल गईं मलाइका अरोड़ा

ड्रेस के चलते होती हैं टारगेट

मालूम हो कि मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार और ड्रेस को लेकर लोगों के निशाने पर रहती हैं हालांकि एक्ट्रेस को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में मलाइका अपने चलने के तरीके को लेकर भी खबरों में रही थीं। दरअसल मलाइका का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अजीब तरीके से चलती नजर आई थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें 'Duck' तक कह दिया था। 

Also Read: बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल हैं मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, साल 2021 की ये तस्वीरें हैं सबूत

अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं

मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं और इसके चलते भी वो लोगों के निशाने पर रहती हैं। दरअसल उम्र में मलाइका अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके बाद से दोनों की अक्सर साथ में तस्वीरें सामने आती रहती हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इनका खंडन किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।