लाइव टीवी

कम उम्र में शादी और बच्चा होने से मलाइका अरोड़ा के करियर में आईं परेशानियां? एक्ट्रेस ने पहली बार की बात

Updated Jan 21, 2022 | 20:34 IST

Malaika Arora On Getting Married Early And Having Child: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए यह साझा किया कि जल्दी शादी करने और जल्दी बच्चा पैदा करने से उनके करियर पर क्या और कितना फर्क पड़ा है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मलाइका अरोड़ा
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा का है बड़ा नाम।
  • अरबाज खान थे मलाइका अरोड़ा के पहले पति।
  • जल्दी शादी और बच्चा होने पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी।

Malaika Arora Opened Up About Getting Married Early And Having Child: बॉलीवुड जगत में सबसे पॉपुलर और स्टाइलिश सेलिब्रिटी में एक मलाइका अरोड़ा हैं। मलाइका अरोड़ा को छैया छैया, मुन्नी बदनाम और अनारकली डिस्को चली समेत कई आइटम नंबर के लिए जाना जाता है। वह बॉलीवुड की ना ही सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि डांस में भी वह बड़े बड़ों को पछाड़ देती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने शुरुआती करियर में एक्टर और फिल्म निर्माता अरबाज खान से शादी कर ली थी। अरबाज खान के साथ मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह साझा किया कि जल्दी शादी करने और बच्चा पैदा करने से उनके जीवन पर क्या और कितना प्रभाव पड़ा है। हालांकि अदाकारा ने कहा कि जल्दी शादी करने और बच्चा पैदा करने से उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। 

प्रोफेशनल लाइफ पर बोलीं मलाइका

नम्रता जकारिया से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने बताया कि जीवन में जल्दी शादी करने और बच्चा पैदा करने से उनके प्रोफेशनल लाइफ पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा है। उनके करियर में यह चीजें कभी भी अड़चनें बनकर नहीं आईं। उन्होंने कहा कि लोग इसको लेकर बहुत बातें करते हैं लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ इससे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुई है। मलाइका अरोड़ा ने यह भी साझा किया कि उस दौरान ऐसी महिलाएं बहुत कम थीं जो शादीशुदा और मां होने के साथ काम करती थीं। लेकिन अब चीजें बदल गई हैं और महिलाएं अब अपने प्रेगनेंसी के दौरान भी काम करती हैं। 

Also Read: 8 साल छोटे एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण हुईं फिल्म गहराइयां में बोल्ड, इंटिमेट सींस पर एक्ट्रेस ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया वीडियो, अदाकारा ने लिखा- मैं तुम्हें मिस कर रही हूं

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि आज के दौर में सब कुछ बदल गया है लेकिन पहले यह थोड़ा अलग था। ‌मलाइका ने कहा कि उन्होंने कभी भी इसे अपने करियर के बीच में नहीं आने दिया। मलाइका अरोड़ा ने यह साझा किया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तब भी वह काम करती थीं। उस दौरान वह एमटीवी टीवी चैनल पर शो किया करती थीं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तब बहुत ट्रैवल करती थीं। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी जिसके बाद यह दोनों वर्ष 2017 में अलग हो गए थे। मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।