लाइव टीवी

Malaika Arora स‍िखा रहीं फैंस को आसन, 14 द‍िन तक देंगी योगा स्‍टाइल का ज्ञान

Updated Jun 12, 2020 | 11:10 IST

Malaika Arora Yogasan: 46 साल की उम्र में भी अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को योगासन स‍िखा रही हैं। वह 14 द‍िन तक 14 आसानों का ज्ञान देंगी।

Loading ...
Malaika Arora Yogasan
मुख्य बातें
  • 46 साल की उम्र में भी मलाइाक की फ‍िटनेस है लाजवाब
  • योग और ज‍िम के बल पर खुद को करती हैं मेंटेन
  • अब इंस्‍टाग्राम पर फैंस को बता रही हैं योग के आसन

Malaika Arora Yogasan: 46 साल की उम्र में भी अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को योगासन स‍िखा रही हैं। वह 14 द‍िन तक 14 आसानों का ज्ञान देंगी। इंस्‍टाग्राम पर 10 जून से वह हर रोज एक आसन स्‍टाइल के बारे में बात कर रही हैं और अपनी तस्‍वीर शेयर कर फैंस को उस आसन के बारे में पूरी जानकारी दे रही हैं। अभी तक वह तीन तरह के आसन फैंस को समझा चुकी हैं।

पोज देखकर हैरानी जता रहे फैंस

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके जिम और योगा लुक भी हमेशा नया ट्रेंड सेट करते हैं। यही नहीं मलाइका अरोड़ा समय-समय पर अपने फैन्स को मोटिवेट भी करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैन्स और सेलिब्रिटीज को मोटिवेट करने के लिए एक नये फोटोज शेयर किया हैं। मलाइका अरोड़ा के इन बेहतरीन योगा पोज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं! 

अर्जुन कपूर को लेकर हैं चर्चा में 

मलाइका अरोड़ा फिलहाल अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी चर्चा में हैं। दोनों सितारे एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। यह बात दोनों ने स्‍वीकार भी कर ली है। दोनों अक्सर अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते नजर आते हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर भी चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि दोनों कब विवाह करेंगे इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

अरबाज से ले चुकी हैं तलाक

मलाइका अरोड़ा की मुलाकात साल 1998 में अरबाज खान से एक ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। यह उनका पहली नजर का प्यार था। इसके बाद जल्द ही उन्होंने एक- दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और करीब 5 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ साल पहले ही दोनों सितारों ने अलग होने का फैसला कर लिया और तलाक ले लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।