लाइव टीवी

Hrithik Roshan को पसंद करती थी बीवी, पति ने किया मर्डर और खुद फंदा लगाकर दे दी जान

Updated Nov 12, 2019 | 11:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पत्‍नी बॉलीवुड के हैंडसम एक्‍टर ऋतिक रोशन को पसंद करती थी और ये बात पति को रास नहीं आई। जलन से भरे पति ने पहले पत्‍नी को मौत के घाट उतारा और फ‍िर खुद पेड़ से लटक कर फंदा लगा लिया।

Loading ...
Hrithik Roshan Picture

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्‍टर ऋतिक रोशन इन द‍िनों अपनी फ‍िल्‍म वॉर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उनकी इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सफलता के सारे कीर्तिमान तोड़ नई लकीरें खींच दी हैं। 2 अक्‍टूबर को रिलीज हुई यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हालांकि दूसरी तरफ ऋतिक एक नई वजह से खबरों में आ गए हैं। ऋतिक की वजह से एक पति ने अपनी पत्‍नी का मर्डर कर दिया और खुद भी फंदे पर झूल गया। 

पत्‍नी बॉलीवुड के हैंडसम एक्‍टर ऋतिक रोशन को पसंद करती थी और ये बात पति को रास नहीं आई। जलन से भरे पति ने पहले पत्‍नी को मौत के घाट उतारा और फ‍िर खुद पेड़ से लटक कर फंदा लगा लिया। यह मामला अमेरिका का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Dineshwar Budhidat नाम के शख्‍स ने अपनी पत्‍नी Donne Dojoy (27) को इस लिए मार दिया कि वह ऋतिक की फैन थी। वह इस बात से बहुत जलता था। शुक्रवार को बीवी घर पर ऋतिक की फ‍िल्‍म देख रही थी और उनके गानों का आनंद ले रही थी।

न्यूयॉर्क स्थ‍ित क्वींस होम में रहने वाले दिनेश्वर बुद्धीदत्त (33 वर्ष) की चार महीने पहले ही जुलाई में Donne Dojoy से शादी हुई थी। पत्‍नी को मारने और आत्‍महत्‍या करने से पहले दिनेश्‍वर ने घटना की जानकारी बीवी की बहन को मैसेज कर दी। 

न्‍यूयॉर्क डेली की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच काफी वक्‍त से इस बात को लेकर बहस होती थी। दो दिन पहले कोर्ट में दिनेश्वर को पत्नी पर हमला करने का दोषी पाया गया था। उसके बाद  Donne ने कोर्ट से प्रोटेक्‍शन ऑर्डर मांगा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।