लाइव टीवी

‘Manike Mage Hithe’ फेम श्रीलंकन सिंगर योहानी का बॉलीवुड डेब्‍यू, अजय देवगन की फ‍िल्‍म में मिला गाने का मौका

Sri lankan Sensation Yohani
Updated Oct 20, 2021 | 14:55 IST

हिट गीत मानिके मगे हिते (Manike Mage Hithe) गाकर रातोंरात दुनियाभर में पॉपुलैरिटी पाने वाली श्रीलंका की सिंगर योहानी को अब बॉलीवुड में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल गया है।

Loading ...
Sri lankan Sensation YohaniSri lankan Sensation Yohani
Sri lankan Sensation Yohani
मुख्य बातें
  • हिट गीत मानिके मगे हिते (Manike Mage Hithe) गाकर रातोंरात पॉपुलर हुई थीं योहानी
  • योहानी श्रीलंका के कोलम्बो की रहने वाली हैं और वहां काफी लोकप्रि‍य हैं
  • अब वह अजय देवगन की फ‍िल्‍म थैंक गॉड में अपने गाने का हिंंदी वर्जन गाएंगी

हिट गीत मानिके मगे हिते (Manike Mage Hithe) गाकर रातोंरात दुनियाभर में पॉपुलैरिटी पाने वाली श्रीलंका की सिंगर योहानी को अब बॉलीवुड में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल गया है। जिस गाने ने उन्‍हें फेमस बनाया, उसे यूट्यूब पर 160 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। श्रीलंका की योहानी (Yohani) अपने इसी ब्लॉकबस्टर गाने का हिन्दी वर्जन गाएंगी और यह गाना अजय देवगन की अपकमिंग फ‍िल्‍म थैंक गॉड में होगा। 

फिल्म के मेकर्स ने अपनी फिल्म में योहानी के इस ऑरिजनल गाने का हिन्दी वर्जन रखने का फैसला लिया है। इस गाने को योहानी ही अपनी आवाज में गानेवाली हैं। योहानी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। अपने इस डेब्यू पर योहानी भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। योहानी ने इंद्र कुमार के साथ तस्‍वीर साझा की है। 

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म के इस गाने को तनिष्क बागजी कम्पोज करेंगे और रश्मि विराग इसके बोल लिखेंगी। हाल ही में योहानी 'बिग बॉस 13' के सेट पर नजर आई थीं, जहां सलमान खान ने भी उनके इस सॉन्ग को गाने की कोशिश की, लेकिन शब्द समझ नहीं आए थे। 

श्रीलंकाई इंटरनेट की सनसनी गायिका यूट्यूबर योहानी दिलोका डी सिल्वा अपने हिट गीत मानिके मागे हिते के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हुई थीं। योहानी श्रीलंका के कोलम्बो की रहने वाली हैं। जब उनका गाना आया तो हर कोई उनका दीवाना हो गया था। उनके गाने पर इंस्‍टाग्राम पर लोग रील बनाने लगे थे। हालांकि इसके बोल समझना इतना आसान नहीं था, फिर भी लोग गाने को गुनगुनाने लगे और पसंद करने लगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।