लाइव टीवी

RD Burman Top Songs List: आरडी बर्मन के जन्मदिन पर सुनिए 8 यादगार गाने, लोग आज भी हैं जिनके दीवाने

Updated Jun 27, 2021 | 11:35 IST

RD Burman Top Famous Songs on Birth Annivarsary: आरडी बर्मन के जन्मदिन पर हम आपके लिए उनके 8 पुराने लेकिन सदाबहार और यादगार गाने लेकर आए हैं।

Loading ...
आरडी बर्मन की यादगार पुराने गाने
मुख्य बातें
  • 27 जून को मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन का जन्मदिन।
  • आज ही के दिन 1939 में लिया था जन्म।
  • आज भी लोगों के पसंदीदा है अलविदा कह चुके दिग्गज के ये गाने।

RD Burman Top Hit Songs: एक महान गायक आरडी बर्मन की आज जयंती है, जिन्होंने अपने भावपूर्ण संगीत से सभी के दिलों को छू लिया, जिसे आज भी लाखों लोग पसंद करते हैं। पंचम दा के नाम से मशहूर, उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा से भारतीय संगीत उद्योग का रूप बिल्कुल बदल दिया था और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गए।

संगीत उस्ताद का जन्म 27 जून, 1939 को महान गायक एसडी बर्मन के घर हुआ था। शुरू में, उन्हें महान गायक के बेटे के रूप में जाना जाता था, हालांकि, जल्द ही अपनी प्रतिभा के साथ उन्होंने अपना खुद का बड़ा नाम बना लिया।

आरडी बर्मन ने भारतीय संगीत उद्योग को कई यादगार गाने दिए, जिन्हें आज भी दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं। कम ही लोग जानते हैं, उन्होंने नौ साल की छोटी उम्र में अपना पहला गाना 'ऐ मेरी टोपी पलट के आ' कंपोज किया था, जिसका इस्तेमाल उनके पिता ने फिल्म फंटूश में किया था। इतना ही नहीं, हिट गीत 'सर जो तेरा चकराए' भी उनके द्वारा बचपन के वर्षों के दौरान बनाया गया था। यहां हम आरडी बर्मन के जन्मदिन पर उनके कुछ यादगार गाने आपके लिए लेकर आए हैं।

1. रिम झिम गिरे सावन (Rim Jhim Gire Sawan Song)

2. भीगी भीगी रातों में (Bheegi Bheegi Raaton Mein Gana)

3. मेरे नैना सावन भादो (Mere Naina Sawan Badhon)

4. रूप तेरा मस्ताना (Roop Tera Mastana Song)

5. हमें तुमसे प्यार कितना गाना (Humien Tumse Pyar Kitna gana)

6. चला जाता हूं किसी की धुन में (Chala Jata Hoon)

7. चुरा लिया है तुमने जो दिल को (Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko)

8. कुछ तो लोग कहेंगे सॉन्ग (Kuch To Log Kahenge Logon Ka Kaam Hai Kehna Gana)

पंचम दा केवल भारतीय शास्त्रीय संगीत तक ही सीमित नहीं थे, अक्सर उन्होंने पश्चिमी दुनिया से प्रेरणा ली और कुछ जादुई गाने जैसे- आओ ट्विस्ट करें, भूत बांग्ला, जहां तेरी ये नजर है, और तुमसे मिले जैसे मशहूर गीत भी बनाए।

आरडी बर्मन को सिनेमाहॉलिक की 'महानतम भारतीय संगीत निर्देशकों' की सूची में शीर्ष स्थान भी दिया जाता है। 4 जनवरी 1994 को 54 साल की उम्र में आरडी बर्मन का निधन हो गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।