लाइव टीवी

Mika Singh rakhi sawant controversy: बर्थडे पर मीका सिंह ने राखी सावंत को सरेआम किया था किस, ये था पूरा मामला

Updated Jan 26, 2021 | 07:59 IST

When Mika Singh Kissed Rakhi Sawant on his Birthday: मीका सिंह का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। राखी सावंत के साथ उनका किस विवाद आज तक याद किया जाता है।

Loading ...
Mika Singh Kissed Rakhi Sawant
मुख्य बातें
  • मीका सिंह का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है।
  • मीका सिंह एक नहीं कई बार विवादों में घिर चुके हैं।

When Mika Singh Kissed Rakhi Sawant on his Birthday: जाने माने पंजाबी सिंगर मीका सिंह का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान के कराची में जाकर परफॉर्म करने को लेकर विवादों में थे। बाद में उन्‍होंने FWICE से माफी मांगी थी तब जाकर मामला सुलझा था। राखी सावंत के साथ उनका किस विवाद आज तक याद किया जाता है। 

साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन को मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था। इसको लेकर राखी कोर्ट में चली गई थी। हुआ यूं कि मीका सिंह के जन्‍मदिन पर राखी सावंत भी मौजूद थीं। इस दौरान वह लाल रंग के आउटफ‍िट में नजर आ रही थीं। मीका सिंह और उनकी अच्‍छी दोस्‍ती थी। 

मीका सिंह ने केक काटा और राखी ने उन्‍हें केक खिलाया। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अचानक मीका सिंह अपना आपा खो बैठे और बेकाबू हो गए। उन्‍होंने राखी को अपनी तरफ खींच लिया और उन्‍हें लिपलॉक किस करने लगे। राखी उनकी पकड़ से चाहते हुए भी छूट नहीं पाईं। इस घटना से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। इस मामले को लेकर राखी सावंत कोर्ट तक चली गई थीं। 

ये भी हैं विवाद 

  • मीका सिंह हिट एंड रन केस में भी फंस चुके हैं। साल 2014 में मीका सिंह को एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने का आरोप लगा था। इस दौरान ऑटो में बैठे पैसेंजर्स को चोट आ गई थी। मीका सिंह ने कहा था कि वह गाड़ी नहीं चला रहे थे। 
  •  मीका सिंह पर कस्टम चोरी का भी आरोप लग चुका है। साल 2013 में मीका बैंकॉक से मुंबई वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनके पास सीमा से अधिक विदेशी मुद्रा थी। मीका सिंह को मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। 
  • मीका सिंह ने एक लाइव इवेंट में डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह डॉक्टर फीमेल क्राउड के बीच आकर डांस कर रहा था। ऐसे में मीका सिंह को गुस्सा आ गया।  

गौरतलब है 10 जून 1977 को जन्मे मीका सिंह 43 साल के हो गए हैं। वह पंजाबी सिंगर दिलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और माता पिता का नाम बलबीर कौर और अजमेर सिंह है, दोनों स्टेट लेवल के पहलवान रहे हैं। मीका अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।