लाइव टीवी

Mohabbatein में रखा गया था श्रीदेवी और म‍िथुन चक्रवर्ती का रोल, जानें क्‍यों फ‍िल्‍म में नहीं द‍िखे ये स‍ितारे

Updated Oct 27, 2020 | 15:50 IST

Mohabbatein 20 years: यश राज बैनर की फ‍िल्‍म मोहब्‍बतें साल 2000 में 27 अक्‍टूबर को र‍िलीज हुई थी। उस साल की सुपरह‍िट फि‍ल्‍म के बारे में जानें कुछ अनसुनी बातें।

Loading ...
When Sridevi was approached for Mohabbatein opposite Amitabh Bachchan
मुख्य बातें
  • 2000 में र‍िलीज हुई थी मोहब्‍बतें
  • अमिताभ बच्‍चन और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्‍मों में है शाम‍िल
  • इस फ‍िल्‍म से उदय चोपड़ा और शम‍िता शेट्टी ने डेब्‍यू क‍िया था

सुपरस्टार शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें में राज आर्यन का किरदार निभाया था। यह किरदार एक प्रेमी का था जिसने अपनी प्रेम कहानी को लोगों के दिलों में बसा दिया। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। उस हिसाब से देखा जाए तो आज इस फिल्म को 20 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी रोमांट‍िक फ‍िल्‍में पसंद करने वाले इस फ‍िल्‍म को खूब पसंद करते हैं। ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी थे जो ऐश्वर्या राय के पिता और गुरुकुल के मुखिया थे। 

मोहब्बतें फिल्म में और भी 6 नए कलाकार थे जिनमें यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, जिम्मी शेरगिल, प्रीति झंगियानी, जुगल हंसराज और किम शर्मा के नाम शाम‍िल हैं। वैसे अगर उस समय कुछ चीजें ट्रैक पर बैठ जातीं तो श्रीदेवी, काजोल, करिश्‍मा कपूर और म‍िथुन चक्रवर्ती भी इस फ‍िल्‍म का ह‍िस्‍सा होते। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जो शायद ही आपको पता होंगे।

Mohabbatein Movie Unkown Facts

  1. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने नारायण शंकर की भूमिका निभाई है, जिनके इंडो-वेस्टर्न लुक को करन जौहर ने डिजाइन किया था। इस फिल्म में रोल के लिए अमिताभ बच्चन ने खुद यश चोपड़ा से संपर्क किया था।
  2. मोहब्बतें फिल्म में श्रीदेवी को अमिताभ बच्चन के प्यार के किरदार को निभाने के लिए कहा गया था। हालांकि, श्रीदेवी ने इस किरदार को करने से मना कर दिया था। इसलिए रोल को ही फिल्म से काट दिया गया।
  3. शाहरुख खान ने इस फिल्म को बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही साइन कर दिया था। इसके अलावा उनके किरदार का नाम राज आर्यन उनके बेटे से प्रेरित था।
  4. शमिता और किम नहीं बल्कि करिश्मा कपूर और काजोल इशिका और संजना की भूमिका के लिए निर्माताओं की पहली पसंद थीं।
  5.  दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी कैमियो के जरिए इस फिल्म का हिस्सा होने वाले थे। वह शेफाली शाह के पति की भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन उनकी इस भूमिका के चलते फिल्म की लंबाई बहुत ज्यादा बढ़ रही थी इसलिए उसे काट दिया गया।
  6. दर्शकों को फ‍िल्‍म देखकर पता चला कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट ऐश्वर्या राय हैं। दरअसल उन्होंने अनुमान लगाया था कि SRK के अपोजिट मोहब्बतें में या तो माधुरी दीक्षित होंगी या काजोल। फ‍िल्‍म का बज बनाने के ल‍िए ऐश्वर्या राय के रोल को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया था। 
  7. उदय चोपड़ा फिल्म में अपने अपोजिट रिंकी खन्ना को चाहते थे। लेकिन आदित्य चोपड़ा का कहना था कि उन्हें किसी न्यूकमर के साथ लॉन्‍च किया जाए।

बता दें क‍ि फ‍िल्‍म की कहानी के साथ इसके कॉस्‍ट्यूम और गानों को भी खूब पसंद क‍िया गया था। हमको हमीं से चुरा लो, पैरों में बंधन हैं जैसे गाने 20 साल बाद भी फैन्‍स बहुत शौक से सुनते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।