लाइव टीवी

अंडरवर्ल्ड डॉन की आवाज सुनकर फिदा हो गई थीं मोनिका बेदी, अबू सलेम के कारण मिला था ब्रेक

Updated Jan 18, 2021 | 12:39 IST

Monica Bedi love story: बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज बर्थडे है। मोनिका बेदी का जिक्र अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के बिना अधूरा है। जानिए मोनिका बेदी और अबू सलेम की लव स्टोरी...

Loading ...
Monica Bedi, Abu Salem
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • मोनिका बेदी और अबू सलेम के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
  • मोनिका बेदी को अबू सलेम की आवाज सुनकर प्यार हो गया था।

मुंबई. फिल्म जोड़ी नंबर वन की एक्ट्रेस मोनिका बेदी का आज बर्थडे है। मोनिका बेदी का जब भी नाम आता है तो उनके और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ उनके अफेयर की अक्सर चर्चा होती है। अबू सलेम के साथ अफेयर के कारण मोनिका बेदी काफी वक्त तक जेल में भी रही थीं।   

मोनिका का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। वह ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। मोनिका ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी।

साल 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। सलेम को पुर्तगाल पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था तो वह एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ था।

आवाज पर हो गई थी फिदा 
मोनिका बेदी साल 1998 में पहली बार अबू सलेम के कॉन्टेक्ट पर आई थीं। मोनिका को नहीं पता था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनिका बेदी अबू सलेम की आवाज सुनकर ही उस पर फिदा हो गई थी।

मोनिक बेदी के मुताबिक डॉन ने पहली बार खुद की पहचान एक बिजनेसमैन की बताई थी। मोनिका के मुताबिक, 'अबू सलेम ने अपना नाम आर्सलन अली बाताया था। 'मैं अबू सलेम के फोन का इंतजार करती थी।'

अबू सलेम के कारण मिला ब्रेक
अबू सलेम पर लिखी बुक- 'माय नेम इज अबू सलेम के राइटर एस. हुसैन जैदी के मुताबिक मोनिका को पहला बड़ा ब्रेक 'जानम समझा करो अबू सलेम के कारण ही मिला था। सलमान की इस फिल्म में सलेम के दबाव बनाने के बाद मोनिका को एक छोटा सा रोल फिल्म में दिया गया था।'

मोनिका बेदी की आखिरी बड़ी फिल्म जोड़ी नंबर वन थी। इस फिल्म में संजय दत्त मोनिका बेदी के साथ काम करना नहीं चाहते थे। लेकिन अबू सलेम की धमकी के बाद उन्हें ये काम करना पड़ा। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।