लाइव टीवी

मौनी रॉय- सूरज नांबियार की पहली मुलाकात से लेकर वेडिंग गेस्ट लिस्ट तक, जानें शादी से जुड़ी ये बातें

Updated Jan 18, 2022 | 09:22 IST

एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर खबरे हैं कि वो इसी महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी। जानें सूरज नांबियार से कैसे मिली थीं मौनी। कहां और कब शादी करेंगी एक्ट्रेस।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mouni Roy and Suraj Nambiar
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय को लेकर खबरें हैं कि इस साल 27 जनवरी को सूरज नांबियार संग शादी करेंगी।
  • मौनी- सूरज गोवा में शादी के बंधन में बंधेंगे।
  • जानें दोनों की पहली मुलाकात से लेकर वेडिंग गेस्ट तक के बारे में।

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस 27 जनवरी को अपने कथित बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सूरज दुबई के बिजनेसमैन हैं तो आखिर कैसे दोनों को एक- दूसरे से हुआ प्यार?

आज हम आपको बता रहे हैं मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी के गेस्ट लिस्ट तक के बारे में।

1. पहली मुलाकात

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2019 की न्यू ईयर ईव पर दुबई के एक नाइट क्लब में हुई थी। पहली बार दोनों किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए नहीं बल्कि अजनबियों के तौर पर मिले थे।

2. कहां होगी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी वेस्ट गोवा में होगी। मौनी और सूरज के परिवार ने राजस्थान और गोवा में से एक जगह को शादी के लिए चुनना था जिसके बाद उन्होंने गोवा को फाइनल किया। 

3. मुंबई में खरीदा नया फ्लैट

शादी के बाद मौनी मुंबई और दुबई दोनों जगह आती जाती रहेंगी। जानकारी के मुताबिक मौनी अभी जहां रहती हैं उसी बिल्डिंग में कपल ने नया बड़ा फ्लैट खरीदा है और यहां इंटीरियर वर्क चल रहा है। 

4. कब है शादी

मौनी और सूरज की शादी 27 जनवरी को होगी लेकिन मेहमान 23 जनवरी से ही गोवा के होटल में पहुंचना शुरू हो जाएंगे।

5. शादी में शामिल होंगे ये मेहमान

माना जा रहा है कि मौनी की शादी में मंदिरा बेदी, आशका गोराड़िया, मीत ब्रदर्स, कोरियोग्राफर राहुल व प्रतीक और डिजाइनर अनु खुराना शामिल होंगे। 

6. मौनी को पसंद करती है फैमिली

मौनी और सूरज दोनों के परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं हुई। नांबियार परिवार मौनी को बहुत पसंद करता है। सूरज की मां रेणुका औ पिता राजा नांबियार एक्ट्रेस को काफी पसंद करते हैं और उनके साथ कई तस्वीरें भी खिंचवा चुके हैं। तो वहीं सूरज के भाई और भाभी की बॉन्डिंग भी एक्ट्रेस के साथ काफी अच्छी है।

7. संगीत के लिए चल रहीं तैयारियां

जानकारी के मुताबिक मौनी और सूरज की संगीत सेरेमनी के लिए डांस की तैयारियां भी जोरो शोरो पर मुंबई में हो रही हैं। 

छोटे पर्दे पर वापसी

शादी की खबरों के बीच मौनी रॉय पांच साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 5 को जज करती नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।