लाइव टीवी

Holi Celebration 2022: शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये सेलेब्स, मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के पैर पर लगाया टीका

Mouni Roy, Vicky Kaushal, Katrina Kaif
Updated Mar 18, 2022 | 11:42 IST

Celebs Holi Celebration: देश के कई हिस्सों में आज होली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बाद पहली बार होली का त्योहार मनाने जा रहे हैं। जानिए इन सेलेब्स के बारे में...

Loading ...
Mouni Roy, Vicky Kaushal, Katrina KaifMouni Roy, Vicky Kaushal, Katrina Kaif
Mouni Roy, Vicky Kaushal, Katrina Kaif
मुख्य बातें
  • देश के कई हिस्सों में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है।
  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली होली मनाएंगे।
  • मौनी रॉय ने शादी के बाद अपनी पहली होली की फोटोज शेयर की है।

Celebs celebrating first holi. देश के कई हिस्सों में आज होली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। बी टाउन सेलेब्स पर भी होली का रंग चढ़ रहा है। कई बी टाउन कपल्स अपनी पहली होली मनाने जा रहे हैं। इनमें विक्की कौशल- कैटरीना कैफ से लेकर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर तक शामिल हैं। जानिए ऐसे टीवी सेलेब्स को मना रहे हैं अपनी पहली होली। 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal, Katrina Kaif) ने दिसंबर 2021 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों की ये पहली होली है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की होली फोटोज देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कैटरीना- विक्की कौशल के अलावा फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसे में शिबानी और फरहान अख्तर  इस साल पहली बार होली मनाने जा रहे हैं।      

KatrinaKaifsendsamorningdoseofloveandhappinessasshesharescuteselfieswithVickyKaushalPICS|PINKVILLA

Also Read: Holi 2022 Movie: होली पर नहीं है बाहर जाने का मन? तो यूट्यूब पर फ्री में देखें ये बॉलीवुड फिल्में

राजकुमार राव-पत्रलेखा, आदित्य धर-यामी गौतम  
राजकुमार राव दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। सोशल मीडिया पर दोनों ने शादी की फोटोज शेयर की थी। पत्रलेखा और राजकुमार राव शादी के बाद पहली बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं, यामी गौतम और आदित्य धर की शादी के बाद पहली होली है। यामी और आदित्य जून 2021 में शादी की थी। ऐसे में फैंस राजकुमार राव, पत्रलेखा से लेकर यामी गौतम और आदित्य धर की पहली होली की पहली फोटो देखने के इंतजार कर रहे हैं। 

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर भी इसी साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे। दोनों शादी के बाद पहली बार होली मनाने जा रहे हैं। इसके अलावा करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा भी शादी के बाद पहली बार साथ होली मनाएंगे। 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 की शुरुआत में शादी की थी। दोनों शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं। फैंस अपनी सभी फेवरेट जोड़ी की होली की फोटोज देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।