लाइव टीवी

Mouni Roy in Holi Song: होली पर धमाल करेंगी 'नाग‍िन' मौनी रॉय, अंदाज देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Updated Feb 26, 2020 | 14:08 IST

Mouni Roy in Mika Singh Holi Song: मौनी रॉय होली के मौके पर अपने म्यूजिक वीडियो से धमाल मचाने वाली हैं। वे मीका सिंह और अभिनव सिंह के गाने में नजर आएंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mouni Roy in Holi Song
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय का आएगा होली सॉन्ग
  • मीका सिंह और अभिनव सिंह देंगे आवाज
  • मौनी के साथ दिखेंगे सनी सिंह और वरुण शर्मा

मौनी रॉय टीवी के बाद फिल्मों में भी अपना नाम कमा रही हैं। उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन मौनी यहीं नहीं थमने वाली हैं, वे सीरियल और फिल्मों के साथ-साथ अब म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगी। उनका ये वीडियो होली पर आने वाली है। इस गाने को मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह और अभिनव सिंह अपनी आवाज दे रहे हैं।

हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मौनी ने कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर की है। ये होली के इस वीडियो सॉन्ग की शूटिंग की हैं। इस गाने में मौनी के साथ सोनू की टीटू की स्वीटी फेम सनी सिंह और फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा नजर आएंगे। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर मौनी के साथ बूमरैंग शेयर किया है।

इस बूमरैंग में वरुण शर्मा और मौनी रॉय एक-दूसरे की तरफ फैन कर रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में सनग्लासेज लगाते हुए सनी सिंह भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। मौनी ने रेमो के साथ भी फोटो शेयर की है। अभी ये गाना रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन शूटिंग की फोटोज देखकर लग रहा है कि होली का ये गाना धमाकेदार होने वाला है।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो मौनी रॉय आखिरी बार फिल्म मेड इन चाइना में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वे राजकुमार राव की पत्नी के रूप में दिखीं थीं। अब वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वहीं मौनी पहली बार नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम रोल में हैं। ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।