लाइव टीवी

Mr. lele First Look: मिस्‍टर लेले का फर्स्‍ट लुक आया सामने, चड्डी पहने नजर आए वरुण धवन

Updated Jan 13, 2020 | 11:25 IST

Mr. lele First Look: बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन की आने वाली फ‍िल्‍म मिस्‍टर लेले का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में वरुण धवन चड्डी पहने और हाथ ऊपर किए नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Varun Dhawan in Mr lele

Mr. lele First Look: वरुण धवन धड़क फ‍िल्‍म के डायरेक्‍टर शशांक खेतान की फ‍िल्‍म मिस्‍टर लेले के लिए अलग तरह के अंदाज में नजर आएंगे औ इसका खुलासा अब हो गया है। बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन की आने वाली फ‍िल्‍म मिस्‍टर लेले का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में वरुण धवन चड्डी पहने और हाथ ऊपर किए नजर आ रहे हैं। 

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्‍शन के तहत बनने वाली यह फ‍िल्‍म 01 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्‍शंस ने ट्वीट करके फर्स्‍ट लुक साझा किया है। पोस्‍टर में वरुण धवन डरे हुए नजर आ रहे हैं और उनके एक हाथ में गन भी है। ऐसा लग रहा है जैसे वह सरेंडर कर रहे हैं।

इस फ‍िल्‍म में वरुण धवन के अपोजिट अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। वहीं इस फ‍िल्‍म में कियारा आडवाणी के होने की भी चर्चा थी लेकिन उन्‍हें जान्हवी कपूर ने रिप्‍लेस कर दिया है। तो अब इस फ‍िल्‍म में वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर नजर आएंगे। जान्हवी कपूर शशांत खेतान के साथ डेब्यू फिल्म 'धड़क' में काम कर चुकी हैं। 

बता दें कि वरुण धवन इन दिनों कुली नंबर 1 और Street Dancer की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। कुली नंबर 1 में उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी, वहीं Street Dancer में श्रद्धा कपूर उनके साथ नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।