लाइव टीवी

Bollywood Buzz: मोटी जांघों के कारण बिकिनी सीन नहीं करती थीं मुमताज, इस एक्टर के कहने पर बदला इरादा

Updated Aug 10, 2021 | 13:52 IST

Mumtaz On Her Bikini Shot: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री मुमताज ने एक बार यह बताया था कि वह बिकिनी पहनने से शर्माती थीं। मगर फिरोज खान के कहने पर उन्होंने बिकिनी शॉट दिया था।

Loading ...
फिरोज खान के कहने पर बोल्ड हुए थीं मुमताज
मुख्य बातें
  • फिरोज खान की फिल्म अपराध में पूर्व अभिनेत्री मुमताज ने दिया था बिकिनी शाॅट।
  • मोटी जांघों की वजह से बिकनी पहनने से परहेज करती थीं मुमताज।
  • फिरोज खान के कहने पर मुमताज ने दिया था बिकिनी शॉट।

When Mumtaz speaks On Her Bikini Shot: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री मुमताज अदाकारी के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। मुमताज को बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए देखने के लिए दर्शक सिनेमा हॉल के बाहर लाइन लगा देते थे। मुमताज की अदा, खूबसूरती और नजाकत ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया था। मगर एक सीन की वजह से मुमताज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था। इस सीन की खासियत यह थी मुमताज इसमें बिकिनी में नजर आई थीं।

मुमताज के दौर में बहुत ही कम एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आती थीं। इसीलिए इस सीन के वजह से मुमताज की एक अलग ही पहचान बॉलीवुड में बन गई थी। बॉलीवुड में बिकनी सीन की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेसेज में से एक मुमताज का नाम भी शामिल है। लेकिन शुरुआत में वह बिकनी पहनने में अनकंफरटेबल फील करती थीं। मगर फिरोज खान के कहने पर उन्होंने ऐसा किया था।

मोटी जांघों के वजह से बिकनी पहनने से कतराती थीं मुमताज 

एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने यह बताया था कि 'रूप तेरा मस्ताना' सॉन्ग करते समय उन्होंने स्विमिंग ड्रेस पहना था। मगर फिरोज खान की फिल्म 'अपराध' के लिए उन्होंने खासतौर से बिकनी पहनी थी। अपनी मोटी जांघों के वजह से वह बिकिनी नहीं पहनना चाहती थीं। लेकिन फिरोज खान ने उनसे कहा था कि अगर वह यह करेंगी तो वह इस सीन को हटा देंगे। बिकिनी पहनने के बाद और शूटिंग करने के बाद जब मुमताज ने इस सीन को देखा था तो वह बहुत खुश हुई थीं। उन्होंने बताया कि वह उस समय बहुत सेक्सी लग रही थीं। इसीलिए उन्होंने इस सीन को कट करने से मना कर दिया था।

आज की फिल्मों के लिए मुमताज ने कहा था यह

आज के दौर की फिल्मों की बात करते हुए मुमताज ने कहा था कि आजकल की फिल्मों और गानों में कोई दम या इमोशन नहीं होता है। उन्होंने आजकल की फिल्मों में अपवाद और नग्नता का विषय उठाते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।