लाइव टीवी

Neetu Kapoor के बर्थडे पर सरप्राइज पार्टी, 'भाभी' आलिया के साथ दिखी कपूर सिस्‍टर्स की बॉन्डिंग, Inside Photos

Updated Jul 08, 2021 | 12:48 IST

Neetu Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर का आज जन्‍मदिन है! इस मौके पर दिनपहले ही कपूर फैमिली ने सरप्राइज पार्टी रखी जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल हुईं।

Loading ...
Neetu Kapoor Birthday celebration
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज यानि 8 जुलाई को जन्मदिन है।
  • पति ऋषि कपूर के जाने के बाद यह नीतू कपूर का दूसरा जन्‍मदिन है।
  • उन्‍हें खुश करने के लिए जन्‍मदिन से पहले ही कपूर फैमिली ने सरप्राइज पार्टी रखी

Neetu Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज यानि 8 जुलाई को जन्मदिन है। नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को हुआ था और उनके पेरेंट्स ने उनका नाम हरनीत कौर रखा। नीतू ने 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी और वो सूरज, दस लाख, दो कलियां, वारिस और पवित्र पापी जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। पति ऋषि कपूर के जाने के बाद यह नीतू कपूर का दूसरा जन्‍मदिन है। पति के निधन को एक साल होने के बाद भी नीतू कपूर उनके जाने के गम से नहीं उभर पाई हैं। 

हालांकि उन्‍हें खुश करने के लिए जन्‍मदिन से पहले ही कपूर फैमिली ने सरप्राइज पार्टी रखी जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत कर शाम को और भी रंगीन बना दिया है। इस सरप्राइज पार्टी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्‍वीर में रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर, शाहीन भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समेत कपूर खानदान के कई सदस्‍य दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर और रिद्धिमा अपनी मां नीतू सिंह को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

पहली तस्‍वीर में सबसे ज्‍यादा ध्‍यान खींचा रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और अदाकारा आलिया भट्ट ने। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्‍सर साथ नजर आते हैं। दोनों की बॉन्डिंग के चर्चे तो खूब होते हैं लेकिन खास बात ये है कि आलिया ने पूरे कपूर खानदान का भी दिल जीत लिया है।

इस पार्टी की तस्‍वीरों में भी आलिया की बॉन्डिंग कपूर सिस्‍टर्स के साथ नजर आई। फोटो में आलिया करिश्‍मा कपूर के काफी क्‍लोज दिख रही हैं। वहीं तस्‍वीर में आलिया की मां सोनी राजदान भी नजर आ रही हैं। 

ऋषि कपूर के निधन के समय वह कपूर परिवार के साथ खड़ी रही थीं। ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्‍होंने रणबीर कपूर को भी संभाला और समय समय पर नीतू कपूर से भी मिलने जाया करती थीं। दोनों की शादी अभी नहीं हुई है लेकिन आलिया 'बहू' की तरह ही कपूर खानदान में शामिल हो चुकी हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।