लाइव टीवी

Neetu Kapoor Birthday: ऋषि कपूर के लिए अपनी मां से मार खाती थीं नीतू कपूर, शादी के दौरान हो गई थीं बेहोश

Updated Jul 08, 2020 | 06:40 IST

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर आज (8 जुलाई) 62 साल की हो गई हैं। उनका यह जन्‍मदिन पति ऋषि कपूर के बिना मनाया जाएगा। इस मौके पर जानिए उनके बारे में अनसुनी बातें-

Loading ...
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
मुख्य बातें
  • 8 जुलाई 1958 को द‍िल्‍ली में पैदा हुई थीं नीतू कपूर
  • आठ साल की उम्र से ही फ‍िल्‍मों में आने लगी थीं नजर
  • 17 साल की उम्र में शुरू हुआ था नीतू-ऋषि का अफेयर

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर आज (8 जुलाई) 62 साल की हो गई हैं। 8 जुलाई 1958 को दिल्‍ली में उनका जन्‍म हुआ था। उनका यह जन्‍मदिन पति ऋषि कपूर के बिना मनाया जाएगा। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था और नीतू अभी उनके जाने के गम से उभर नहीं पा रही हैं। ऋषि के जाने के बाद वह कई बार सोशल मीडिया पर अपना दर्द और गम बयां कर चुकी हैं। 

आठ साल की उम्र में ही नीतू कपूर ने फ‍िल्‍म सूरज में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। इस फ‍िल्‍म में राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला लीड रोल में थे। इसके बाद दस लाख, दो दूनी चार, दो कलियां, वारिस, घर घर की कहानी, पवित्र पप्‍पी में चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के रोल में नजर आईं। वहीं 1973 में आई फ‍िल्‍म रिक्‍शावाला उनकी लीड रोल वाली पहली फ‍िल्‍म थी। 

वहीं ऋषि कपूर फिल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। 1974 में वह पहली बार नीतू सिंह से मिले और यह उन दोनों की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' का सेट था। दोनों की दोस्‍ती हुई और फ‍िर प्‍यार। छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। नीतू महज 17 साल की थीं। ऐसे में नीतू कपूर को लेकर बताया जाता है कि उन्होंने ऋषि कपूर के लिए अपनी मां राजी सिंह की खूब मार खाई थी।

नीतू कपूर ने किया था खुलासा

नीतू की मां राजी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों खासकर मेल स्टार्स को कम ही पसंद करती थीं। इसी वजह से नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से अपने अफेयर की बात मां से छुपाकर रखी थी। हालांकि नीतू का ये राज कब तक राज बना रहता। एक दिन आखिरकार नीतू की मां को ये बात पता चल गई। उस दिन नीतू कपूर की मां ने उन्हें खूब पीटा था। नीतू कपूर ने खुद ही ये बात एक इंटरव्यू में दौरान साझा की थी। 

शादी के दौरान हो गई थीं बेहोश

नीतू कपूर ने बताया था कि अपनी ही शादी में ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढ़ने से पहले ही उन्‍हें चक्‍कर आने लगे थे। वहीं वह खुद भी भारी लहंगे की वजह से बेहोशी की हालत में चली गई थीं। इस घटना का खुलासा एक साक्षात्‍कार में नीतू कपूर ने किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।