लाइव टीवी

नीतू कपूर को संभालती दिखीं आलिया भट्ट, पिता ऋषि कपूर को मुखाग्नि देकर रो पड़े रणबीर कपूर

Updated Apr 30, 2020 | 19:03 IST

Rishi Kapoor Wife And Son Break Down In Funeral: पिता को अंतिम विदाई देते वक्त रणबीर काफी इमोशनल हो गए। वहीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर को इस दुखद घड़ी में संभालना मुश्किल हो गया...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर।
मुख्य बातें
  • 67 साल ऋष‍ि कपूर लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे।
  • ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मरीन लाइन्स के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया।
  • लॉकउडान की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हो सके। 

ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 67 साल ऋष‍ि कपूर लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्‍हें हाल ही में मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 30 अप्रैल की सुबह उन्‍होंने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मरीन लाइन्स के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। जहां लॉकउडान की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हो सके। 
ऋषि कपूर को बेटे रणबीर कपूर ने शमशाम घाट पहुंचकर मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता को अंतिम विदाई देते वक्त रणबीर काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वहीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर को इस दुखद घड़ी में संभालना मुश्किल हो गया। आलिया भट्ट अंतिम संस्कार के दौरान नीतू कपूर को संभालती नजर आईं। आलिया, ऋषि कपूर के अंतिम पलों के फोटोज और वीडियो भी रिकॉर्ड करती दिखीं। फोटोज देखकर साफ पता चल रहा है कि इस दौरान आलिया भी काफी बुरी तरह से टूट गई थीं।  


अंतिम संस्‍कार में शामिल हुए ये लोग  
ऋषि कपूर को उनके बेटे रणबीर कपूर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, प्रोड्यूसर बिमल पारेख, नताशा नंदा, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जयराम, राहुल रवैल और रोहित धवन शामिल रहे।

मालूम हो ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था जिसके बाद इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां एक साल उनका इलाज चला और वो सिंतबर 2019 को देश लौटे। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद दो बार उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार रात को फिर उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां आज (30 अप्रैल) उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।