लाइव टीवी

शादी के बाद कैसी हैं मिसेज कपूर? नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट को लेकर कही ये बात

Updated May 26, 2022 | 16:33 IST

Neetu Kapoor On Alia Bhatt: करण जौहर के बर्थडे पार्टी के दौरान नीतू कपूर और रणबीर कपूर को एक साथ देखा गया था। इस दौरान नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट को लेकर बात भी किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • अप्रैल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने की थी शादी।
  • करण जौहर के बर्थडे पार्टी में नजर आए नीतू कपूर और रणबीर कपूर।
  • अपनी बहू आलिया भट्ट को लेकर नीतू कपूर ने किया खुलासा।

Neetu Kapoor On Alia Bhatt: बीते बुधवार को करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। करण जौहर के बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। इनमें कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, ऋतिक रोशन, सबा आजाद, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर खान,‌सैफ अली खान, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, इब्राहिम अली खान, आर्यन खान, जान्हवी कपूर, आमिर खान, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनुष्का शर्मा, रानी मुखर्जी, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारे थे। 

Also Read: नए प्रोजेक्ट पर फिर काम शुरू करेंगी कैटरीना कैफ, साउथ के इस सुपरस्टार के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी अदाकारा

इस पार्टी में रणबीर कपूर और नीतू कपूर एक साथ आए थे। हालांकि आलिया भट्ट इस पार्टी में नजर नहीं आईं। क्योंकि वह फिलहाल अपने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। करण जौहर के इस बर्थडे पार्टी में मां-बेटे की जोड़ी यानी नीतू कपूर और रणबीर कपूर बहुत स्टाइलिश लग रहे थे। इन दोनों ने पपाराजी के सामने ढेर सारे पोज भी दिए। ‌जब नीतू कपूर इस इवेंट से वापस घर जा रही थीं तब पपाराजी ने उनसे उनकी बहू आलिया भट्ट के बारे में कई सवाल पूछे। तब नीतू कपूर ने यह बताया कि 'वह बहुत कुशल मंगल है, वह बहुत खुश है।' 

Also Read: Panchayat 2: रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है पिंकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका, जानें कैसे बनी एक्ट्रेस

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस वर्ष 14 अप्रैल को एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान शादी की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सिर्फ कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। अगर नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें जल्द ही जुग जुग जियो फिल्म में देखा जाएगा जिसमें उनके साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।