लाइव टीवी

ऋषि कपूर का ख्याल रखने पर नीतू कपूर ने मुकेश और नीता अंबानी का किया शुक्रिया, लिखा इमोशनल मैसेज

Updated May 05, 2020 | 12:08 IST |

Neetu Kapoor message for Ambani family: हाल ही में नीतू कपूर ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ऋषि कपूर के साथ एक फोटो शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neetu Kapoor message for Ambani family
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने अंबानी परिवार को कहा शुक्रिया
  • ऋषि कपूर का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद
  • शेयर की मुकेश और नीता अंबानी के साथ फोटो

बॉलीवुड लेजेंड ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 30 अप्रैल को एचएन रिलायंस अस्पताल में दम तोड़ा। इस दौरान नीतू कपूर और रणबीर कपूर उनके साथ थे। साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। तब से उनका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा था। वे पिछले साल ही भारत लौटे थे। इस मुश्किल की घड़ी में नीतू कपूर के साथ अंबानी परिवार भी खड़ा था। हाल ही में नीतू एक इमोशनल मैसेज लिखकर उन्हें शुक्रिया कहा।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे ऋषि कपूर, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। नीतू ने लिखा कि पिछले दो साल लंबा सफर रहे। ये सफर को हम अंबानी परिवार के असीम प्यार और समर्थन के बिना पूरा नहीं कर पाते। इसके साथ ही नीतू ने नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका, अनंत और ईशा का आभार जताया।

नीतू ने बताया कि पिछले सात महीनों में अंबानी परिवार का हर सदस्य ने ऋषि कपूर की देखभाल करने के लिए हर संभव प्रयास है और यह सुनिश्चित किया है कि वह उन्हें असुविधा न हो। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि अंबानी परिवार ऋषि से मिलने के लिए नियमित रूप से अस्पताल भी जाते थे। उन्होंने अंबानी परिवार को अपना गार्डियन एंजल बताया। उन्होंने अपने, रिद्धिमा, रणबीर और पूरे कपूर परिवार की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि जब ऋषि का न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था, तो मुकेश और नीता अंबानी उनसे मिलने पहुंचे थे।

आपको बता दें कि इससे पहले नीतू ने ऋषि का इलाज कर रहे हॉस्पिटल स्टाफ का भी आभार जताते हुए पोस्ट लिखा था। ऋषि कपूर के निधन के बाद 3 मई को उनकी अस्थियों को बाणगंगा में विसर्जित किया गया था। इस दौरान कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।