लाइव टीवी

नीतू कपूर ने की दामाद की जमकर तारीफ, रिद्धिमा कपूर साहनी के पति Bharat Sahni ने दान किया प्लाज्मा

Updated Jul 05, 2020 | 12:06 IST

Bharat Sahni Donate Plasma To COVID-19 Patients: नीतू कपूर को दामाद और रिद्धिमा कपूर साहनी के पति भरत साहनी ने एक ऐसा काम किया है जिसे लेकर दोनों को उनपर गर्व है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी।
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए हर कोई पूरी कोशिश कर रहा है।
  • अब भरत साहनी भी कोरोना पीड़ित रोगियों की मदद के लिए आगे आए हैं।
  • भरत ने हाल ही में COVID-19 पीड़ितों के लिए प्लाज्मा दान किया है।

नीतू कपूर इन दिनों अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। कोरोना वायरस महामारी में वो लगातार इससे बचने की पूरी कोशिश कर रही हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने होमटाउन मुंबई में ही वक्त बिता रही हैं। अब हाल ही में नीतू कपूर को दामाद और रिद्धिमा कपूर साहनी के पति भरत साहनी ने एक ऐसा काम किया है जिसे लेकर दोनों को उनपर गर्व है। दरअसल भरत साहनी ने हाल ही में COVID-19 के लिए प्लाज्मा दान किया है ताकि इससे पीड़ित रोगियों का इलाज हो सके। 

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर भरत साहनी को लेकर लिखा, 'मेरे दामाद भरत साहनी पर गर्व है। गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों को अपने प्लाज्मा दान करने के लिए...। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह बहुत से अन्य लोगों को आगे आने और ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करेगा।' भरत साहनी की सास नीतू कपूर ने एक तस्वीर भी शेयर की और जाहिर किया है कि उन्हें अपने दामाद पर गर्व है। भरत ने गंभीर रूप से बीमार COVID-19 रोगियों के लिए प्लाज्मा दान किया है। साथ ही अपने इस कदम से कई और लोगों को भी प्रेरित किया है। 

रिद्धिमा कपूर साहनी भी पति का ये स्टेप देखने के बाद खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाई हैं। रिद्धिमा ने पति भरत साहनी और बेटी समाइरा साहनी के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'आप पर गर्व है कि आपने प्लाज्मा डोनेशन जैसा अच्छा काम किया। ताकि लोगों की जिंदगी सुरक्षित हो सके। बहुत खूब...।' आपको बता दें, नीतू कपूर और न ही रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस बात का जिक्र किया है कि भरत साहनी कोरोना वायरस के संपर्क में आए थे या नहीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।