लाइव टीवी

Neha Dhupia Angad Bedi Love Story: नेहा धूपिया को जिम में देख दीवाने हो गए थे अंगद बेदी, ऐसी है इनकी लव स्टोरी

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 21, 2020 | 20:22 IST

Neha Dhupia Husband Angad Bedi : नेहा धूपिया और अंगद बेदी से चुपके से शादी करके सभी को चौंका द‍िया था। जानें कैसे और कहां शुरू हुई थी दोनों की लव स्‍टोरी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neha Dhupia and Angad Bedi : नेहा धूप‍िया और अंगद बेदी की कैसे शुरू हुई दोस्‍ती
मुख्य बातें
  • नेहा धूपिया ने साल 2002 में मिस इंड‍िया का ताज जीता था
  • अंगद बेदी ने प‍िंक, सूरमा जैसी फ‍िल्‍मों में अपने काम से सभी को प्रभाव‍ित क‍िया है
  • नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने द‍िल्‍ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी

एक्ट्रेस नेहा धूपिया बॉलीवुड में अपनी अदाओं के चलते तो जानी ही जाती हैं लेकिन उनके अफेयर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। अंगद बेदी से शादी करने से पहले नेहा धूपिया का नाम भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ चुका है। साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने जब अंगद बेदी से अचानक शादी की तो सभी फैन्स हैरान हो गए थे।

जब अंगद और नेहा की शादी हुई थी तब बॉलिवुड के गलियारों में केवल सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी के चर्चे चल रहे थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी से उलट ये शादी काफी शांत तरीके से हुई थी। दोनों की शादी 10 मई, 2018 को हुई थी।

जिम में नेहा को देखकर इंप्रेस हो गए थे अंगद
एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बताया था कि नेहा से उनकी मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद उस वक्त अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे। वे नेहा की रनिंग टैक्नीक देखकर काफी प्रभावित हुए थे। इसके बाद दोनों की मुंबई में मुलाकात हुई और वे दोस्त बन गए। हालांकि, अंगद बेदी एक्ट्रेस को लेकर काफी एक्साइटेड थे।

वन साइडिड थी लव स्टोरी
अब अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें, तो इसकी शुरुआत काफी पहले ही हो चुकी थी। मगर तब ये सिर्फ वन साइडिड लव स्टोरी थी। बताया जाता है कि अंगद नेहा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे, लेकिन नेहा ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। 

नेहा ने बताया कि इसके बाद वो एक दोस्त की पार्टी में अंगद से मिली थीं, तब उन्होंने अंगद की एक अलग साइड देखी। दोनों ने उस दिन खूब बातें की। हालांकि तब भी नेहा की तरफ से कोई फीलिंग नहीं थी। एक बार ऐसा हुआ कि नेहा किसी फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं और उन्हें कोई ऐसा रोल दिखा जिसके लिए अंगद परफेक्ट थे। नेहा ने अंगद को इसके बारे में बताया और उन्होंने बिना कोई सवाल किए हां बोल दिया ताक‍ि उनको नेहा के साथ समय ब‍िताने का मौका मिल सके। 

चार साल बाद की शादी
नेहा से शादी के लिए अंगद बेदी ने ही सबसे पहले उन्हें प्रपोज़ किया था। नेहा किसी और को डेट कर रही थीं. नेहा ने अंगद से अपने बॉयफ्रेंड को भी मिलवाया। वहीं एक पार्टी के दौरान फिल्म मेकर करण जौहर ने नेहा को एहसास करवाया कि अंगद उनके प्यार में किस कदर पागल हैं। चार साल तक एक-दूसरे के साथ फीलिंग्स की इस कंफ्यूजन के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और परिवार वालों के बीच बिना किसी को बताए बेहद सादगी से शादी कर ली।

बता दें कि अंगद सिंह बेदी मशहूर फिल्म एक्टर और मॉडल हैं। वे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा। अंगद ने पिंक और उंगली फिल्मों में काम करके लोहा मनवाया है। अंगद बेदी और नेहा धूपिया की एक बेटी मेहर भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।