लाइव टीवी

दुबई में इस होटल में हनीमून मना रहे हैं नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत सिंह, हर दिन खर्च कर रहे हैं एक लाख रुपए

Updated Nov 18, 2020 | 16:11 IST

Neha Kakkar Rohan Preet Singh: नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह शादी के बाद दुबई में हनीमून मना रहे हैं। दुबई में वह जिस होटल में ठहरे हुए हैं, उसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। 

Loading ...
Neha Kakkar and Rohan Preet Singh
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दुबई में हनीमून मना रहे हैं।
  • नेहा और रोहन दुबई के एटलांटिस होटल में रह रहे हैं।
  • नव विवाहित जोड़ा एक रात के स्टे के लिए एक लाख रुपए दे रहे हैं।

मुंबई. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंधन के बाद अब अपना हनीमून मना रहे हैं। हनीमून के लिए इस कपल ने दुबई को चुना है। नेहा और रोहन जिस होटल में रह रहे हैं उसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह होटल एटलांटिस में हनीमून मना रहे हैं, उसकी एक दिन की कीमत 1 लाख रुपए है। इस कपल को वहां पर गए हुए करीब 10 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं।

नेहा और रोहनप्रीत सिंह होटल के रीगल सूट में ठहरे हुए हैं। इस रीगल सूट में एक रात ठहरने की कीमत 72 हजार 403 रुपए है। अगर इसमें ब्रेकफास्ट और लंच को जोड़ दें तो एक लाख 1 हजार 813 रुपए है।  

प्रेसिडेंशियल सूट की इतनी कीमत
रोहनप्रीत सिंह ने 10 दिन के लिए 10 लाख रुपए से भी ज्यादा खर्च कर लिए हैं। आपको बता दें कि नेहा और रोहन सोशल मीडिया पर अपनी हनीमून की फोटोज शेयर करते हैं।
    
खबरों के मुताबिक इस होटल में दो लोगों की सबसे कम कीमत 26 हजार 834 रुपए है। वहीं, इसके प्रेसिडेंशियल सूइट की कीमत तीन लाख 21 हजार रुपए है। बाकी सूइट्स की रेंज 60 हजार से एक लाख रुपए है। 


 

लिप किस करते हुए शेयर की फोटो 
नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर कीं है। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को किस करते भी दिख रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। 

नेहा के भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ भी इन फोटोज पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके। टोनी कक्कड़ ने इन फोटोज पर कमेंट कर लिखा, 'इन्होंने मेरा दिन बना दिया।' तो वहीं दूसरे पोस्ट पर टोनी ने कमेंट किया, 'ओए होए कितनी खूबसूरत हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।