लाइव टीवी

हनीमून पर पति Rohanpreet Singh संग दुबई पहुंचीं Neha Kakkar, सामने आया होटल के कमरे का वीडियो

Updated Nov 09, 2020 | 09:01 IST

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह हनीमून के लिए दुबई पहुंचे हैं और यहां से उन्होंने अपने होटल के कमरे की वीडियो शेयर की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे में फूलों से सजावट की गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh
मुख्य बातें
  • पति रोहनप्रीत सिंह संग हनीमून पर दुबई पहुंचीं नेहा कक्कड़।
  • नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया होटल के कमरे का वीडियो।
  • मालूम हो कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी की थी।

सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले महीने रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंध गईं। नेहा और रोहनप्रीत की शादी काफी चर्चा में रही। अब दोनों हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गए, जहां से दोनों के होटल के कमरे का वीडियो भी सामने आया है।

होटल के कमरे का वीडियो किया शेयर

नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में होटल के कमरे की वीडियो शेयर की, इसमें देखा जा सकता है कि कमरे में फूलों और बलून से सजावट की गई है। कमरे में यह सजावट नेहा और रोहनप्रीत के स्वागत के लिए की गई थी। इस वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत का गाना 'नेहू दा व्याह' सुनाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और नेहा के फैन पेज पर भी शेयर किया जा रहा है। 

पिछले महीने की थी शादी

मालूम हो कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके बाद मुंबई और चंडीगढ़ में दोनों की रिसेप्शन पार्टी भी हुई। शादी से कुछ दिन पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था जिसके बाद ही उनकी शादी की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज व वीडियो शेयर करते व कमेंट कर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार भी करते नजर आए। इसके बाद नेहा ने रोहनप्रीत के परिवार संग अपनी पहली मुलाकात का वीडियो और अपने रोके का वीडियो भी शेयर किया था। 

नेहा से 6 साल छोटे हैं रोहनप्रीत

नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह से 6 साल बड़ी हैं। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। बता दें कि रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो शो हैं जिनसे रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।