लाइव टीवी

11 करोड़ के घर और 80 लाख की कार के मालिक हैं नील नितिन मुकेश, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated Jan 15, 2022 | 07:46 IST

Neil Nitin Mukesh Net Worth: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का आज (15 जनवरी) जन्मदिन है और वो 40 साल के हो गए हैं। नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में प्लेबैक सिंगर नितिन मुकेश के घर हुआ था।

Loading ...
Neil Nitin Mukesh Birthday, Net worth
मुख्य बातें
  • एक्टर नील नितिन मुकेश का आज (15 जनवरी) जन्मदिन है
  • नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था।
  • नील प्लेबैक सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं।

Neil Nitin Mukesh Birthday, Net Worth: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का आज (15 जनवरी) जन्मदिन है और वो 40 साल के हो गए हैं। नील का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में प्लेबैक सिंगर नितिन मुकेश के घर हुआ था। नील के दादा मुकेश पॉपुलर सिंगर रहे हैं। नील ने मुंबई के एचआर कॉलेज से पढ़ाई की। सिंगर्स के परिवार में जन्म लेने वाले नील ने एक्टर बनने का फैसला किया। नील नितिन मुकेश का पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। उनका नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट 'नील आर्मस्ट्रांग' के नाम पर रखा था।

नील नितिन मुकेश ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया, जिसमें विजय, जैसी करनी वैसी भरनी जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद नील ने साल 2007 में थ्रिलर फिल्म जॉनी गद्दार से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। 

Also Read: हॉट तस्‍वीरों ही नहीं लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल के लिए भी मशहूर हैं उर्फी जावेद, नेट वर्थ जानकर लग जाएगा झटका

इसके बाद साल 2009 में उन्होंने फिल्म न्यूयॉर्क में काम किया जिसमें वो जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद साल 2014 में नील ने फिल्म कत्थी से तमिल सिनेमा में कदम रखा, जो कि तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। नील की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में प्रेम रतन धन पायो, गोलमाल अगेन और साहो जैसी फिल्में शामिल हैं। नील ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। 2019 में आई वह फिल्म बायपास रोड में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा नील ने इसे प्रोड्यूस भी किया था। 

घर और गाड़ियां
नील नितिन मुकेश बेहद लग्‍जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि वह 11.3 करोड़ के शानदार घर में रहते हैं। इतना ही नहीं नील कई लग्‍जरी कारों के मालिक हैं। उनके पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसमें मर्सिडीज बेन्ज, बीएमडब्लू, जैगुआर और ऑडी जैसी कार शामिल हैं। 

इतनी है नेटवर्थ
नील की नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर है। उनकी कमाई फ‍िल्‍मों, बिजनेस और विज्ञापनों से होती है। वही एक फिल्म के लिए नील 2-3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। बता दें कि साल 2017 में नील ने रुकमणी सहाय से शादी की थी। अप्रैल 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने जानकारी दी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इसके बाद 20 सितंबर 2018 के दोनों एक बेटी के पेरेंटस बने। 'लफंगे परिंदे' में नील दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। मूवी के दौरान दीपिका से उनकी नजदिकियां बढ़ी थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।