लाइव टीवी

चिंटू को हर दिन करते हैं याद, अमेरिका से आते ही सबसे पहले इसी दोस्त के घर गए थे ऋषि कपूर

Updated May 19, 2020 | 11:25 IST

Nitin Mukesh Rishi Kapoor Friendship Memories: कपूर और मुकेश परिवार की बॉन्डिंग से इंडस्ट्री में सभी वाकिफ हैं। यहां तक कि नील नितिन के लिए ऋषि कपूर पिता सामान थे...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दोस्त नितिन मुकेश के साथ ऋषि कपूर।
मुख्य बातें
  • नील नितिन मुकेश ने ऋषि कपूर के जुड़ी पुरानी यादों के बारे में जानकारी दी है।
  • ऋषि कपूर अमेरिका से अपना इलाज कराकर वापस लौटने के बाद नितिन मुकेश के घर आए थे।
  • तब ऋषि ने अपने दोस्त नितिन मुकेश के साथ गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया था।

ऋषि कपूर के अचानक निधन से मनोरंजन जगत और पूरे देश को बड़ा झटका लगा था। बॉलीवुड सिंगर नितिन मुकेश दिवंगत अभिनेता ऋषि के साथ बहुत करीबी रिश्ता शेयर करते थे। अब हाल ही में नील नितिन मुकेश ने ऋषि कपूर के उन दिनों के बारे में जानकारी दी है। जब ऋषि कपूर अमेरिका से अपना इलाज कराकर वापस लौटने के बाद नितिन मुकेश के घर आए थे और गणेश चतुर्थी का जश्न साथ मनाया था।
ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए नील नितिन मुकेश बताते हैं, 'यह परिवार के लिए, इंडस्ट्री के लिए और दुनिया भर में उनके फैन्स के लिए एक बड़ी क्षति है। वो पिता सामान थे हर कोई कपूर और मुकेश परिवार की बॉन्डिंग को बेहतर तरीके से जानता है। मेरे पास बहुत सारे क्षण और यादें हैं जो मैंने उसके साथ बिताई थीं। उनके साथ फिल्म विजय में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। जिसे दिवंगत यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इतना ही नहीं मेरी शादी में नाचने-गाने और गणपति बप्पा विसर्जन में उनके साथ बिताए वो पल....।' 


नील नितिन मुकेश बताते हैं, 'वह बिना वक्त गंवाए अक्सर हमारे घर पर आते रहते थे। बल्कि जब वो अमेरिका से लौटे थे तो अगले ही दिन घर पर दर्शन के लिए आए थे। ऋषि कपूर टैलेंट का पावरहाउस थे। वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक रहे हैं। कोई भी उनकी तरह प्यार, इमोशनल ड्रामा स्क्रीन पर इतनी खूबसूरती से चित्रित नहीं कर सकता है। उनकी फिल्में जैसे 'कर्ज', 'ये वादा रहा', 'चांदनी' और कई अन्य उनकी उपस्थिति को अमर करती हैं।'


अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता नितिन मुकेश अपने दोस्त ऋषि कपूर के अंतिम दिनों में भी लगातार संपर्क में थे। नील बताते हैं, 'मेरे पिता तब से बेहद परेशान हैं। एक बेटे के रूप में, मैं बहुत असहाय महसूस करता हूं क्योंकि मैं इस समय उससे बहुत दूर हूं। हमें सलाह दी गई थी कि घर पर एक बच्चे और वरिष्ठ नागरिक को एकसाथ नहीं रखना है। मैं उनसे रोजाना बात कर रहा हूं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब वो अपने चिंटू को मिस नहीं करते हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।