लाइव टीवी

नोरा फतेही ने दी Remo D’Souza की सेहत की जानकारी, बोलीं- आपने हमें डरा दिया था

Updated Dec 13, 2020 | 14:00 IST

Remo Dsouza Health Update: जाने माने डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा हॉर्ट अटैक के बाद कोकि‍लाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं। अदाकारा नोहा फतेही उनकी सेहत की जानकारी दी है।

Loading ...
Nora Fatehi and Remo Dsouza
मुख्य बातें
  • रेमो ड‍िसूजा हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं।
  • शुक्रवार दोपहर रेमो ड‍िसूजा को अचानक आया था हार्ट अटैक।
  • बिना देर किए कोकिलाबेन अस्‍पताल में क‍िया गया था भर्ती।

Remo Dsouza Health Update: जाने माने डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा हॉर्ट अटैक के बाद कोकि‍लाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार दोपहर रेमो डिसूजा को हॉर्ट अटैक आया था जिसके तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था। डॉक्‍टर्स ने तुरंत उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की। फ‍िलहाल रेमो खतरे से बाहर हैं ले‍किन आईसीयू में हैं। अदाकारा नोहा फतेही उनकी सेहत की जानकारी दी है। 

नोरा फतेही ने इंस्‍टाग्राम पर स्‍टोरी लगाई थी और लिखा था, ‘शुक्र है भगवान का कि आप ठीक हो रहे हैं। आपने हमें डरा दिया। हमारी प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं, सर। बहुत खुश हूं ये जानकर कि आप सुरक्षित हैं। अब सभी सकारात्मक रहते हैं, और प्लीज सभी उनके परिवार के लिए दुआ करें।’ नोरा फतेही को कोकिलाबेन अस्‍पताल के बाहर भी स्‍पॉट किया गया था।  

इधर, रेमो की पत्‍नी लिजेल ने मुंबई मिरर को बताया था कि पति की हालत पहले से बेहतर हैं और वह रिकवर कर रहे हैं। रेमो डिसूजा की पत्‍नी लिजेल कॉस्टयूम डिजायनर हैं।  रेमो को देखने उनके दोस्त धर्मेंश और आमिर अली भी हॉस्पिटल पहुंचे थे। रेमो से मिलने के बाद आमिर ने मुंबई मिरर को बताया था कि रेमो की तबीयत अब ठीक है।

बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है। वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल कई युवा डांसर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं। रेमो डांस इंडिया डांस, झलक दिखलाजा और स्टार प्लस के डांस प्लस के जज भी रहे थे। रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिये कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किये जा चुके हैं। उनमें से IIFA अवार्ड्स, जी सिने अवार्ड्स और स्‍टार डस्‍ट अवार्ड आदि प्रमुख हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।