लाइव टीवी

OTT Weekly Round Up: अजय देवगन के डिजिटल डेब्यू पर फैंस ने लुटाया प्यार, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये वेब सीरीज

Updated Mar 06, 2022 | 10:38 IST

Ott weekly round Up 6 March 2022: ओटीटी में इस हफ्ते अजय देवगन की पहली वेब सीरीज रिलीज हो गई है। सनी लियोनी की वेब सीरीज अनामिका इस हफ्ते रिलीज होगी। जानिए ओटीटी की बड़ी खबरें।

Loading ...
OTT Weekly Round Up
मुख्य बातें
  • अजय देवगन ने रुद्रा द एज ऑफ डार्कनेस से डिजिटल डेब्यू किया है।
  • जी5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज सुतलियां।
  • इस हफ्ते रिलीज होगी सनी लियोनी की सीरीज अनामिका।

OTT Weekly Round Up 6 March 2022. ओटीटी प्लेटफॉर्म में इस हफ्ते अजय देवगन की पहली वेब सीरीज रुद्रा- द एज ऑफ डार्कनेस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। वहीं, सोनी लिव पर अनदेखी का दूसरा सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके अलावा जी5 ऐप पर शिव पंडित की फिल्म सुतलियां रिलीज हुई है। जानिए ओटीटी जगत की इस हफ्ते की बड़ी खबरें। 

अजय देवगन की वेब सीरीज फैंस को पसंद आई है। मूवी साइट IMDB में फिल्म को 10 में से आठ रेटिंग दी गई है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा राशी खन्ना, ईशा देओल लीड रोल में हैं। वहीं,  अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, मिलिंद गुनाजी और आशीष विद्यार्थी सपोर्टिंग रोल में हैं। ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ वेब सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री और क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अजय देवगन एक स्पेशल ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। रुद्र ब्रिटिश शो लूथर का हिंदी ए़डेप्टेशन है।    

Also Read: दमदार है अजय देवगन का ओटीटी डेब्यू, जानें कैसी है ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’

फैमिली ड्रामा है सुतलियां
जी5 में सुतलियां वेब सीरीज रिलीज हुई है। वेब सीरीज का डायरेक्शन श्री नारायण सिंह ने किया है। सीरीज में आयशा रजा मिश्रा, विवान शाह, शेरशाह फेम शिव पंडित, प्लाबिता बोरठाकुर, सुनील सिन्हा, निहारिका लायरा दत्त, दिशा अरोड़ा, विवेक मुशरान, निखिल नागपाल और इनायत सूद हैं। वेब सीरीज में दिखाया है कि कैसे नौकरी के कारण बच्चे परिवार से दूर रहने लगे हैं। हालांकि, कोरोना, लॉकडाउन और महामारी के कारण पिता की मौत के बाद पूरा परिवार वापस एक साथ आता है।    

इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में, वेब सीरीज
ओटीटी में इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है। सनी लियोनी की वेब सीरीज अनामिका 10 मार्च 2022 MX प्लेयर पर रिलीज होगी। इसके अलावा विद्या बालन की फिल्म जलसा का लुक जारी हो गया है। जलसा 18 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। 

इंटरनेशनल वेब सीरीज की बात करें तो नेटफ्लिक्स पर 11 मार्च को साइंस फिक्शन वेब सीरीज द एडम प्रोजेक्ट रिलीज होगी। सीरीज में मार्क रैफलो, रयान रेनॉल्ड्स, जेनिफर गार्नर और जो सलडाना नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।