लाइव टीवी

Padma awards 2020: करण जौहर, कंगना रनौत, एकता कपूर समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

Updated Jan 25, 2020 | 21:01 IST

Padma Awards 2020: पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी गई है। करण जौहर और कंगना रनौत को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। जानिए बी टाउन के कौन से सितारे पद्म अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित...

Loading ...
Padma Awards 2020
मुख्य बातें
  • गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले भारत सरकार ने पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री अवॉर्ड्स की घोषणा की है।
  • बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को पद्मश्री मिला है।
  • मणिकर्णिका की एक्ट्रेस कंगना रनौत और प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी कला जगत में पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा।

Padma Awards 2020: साल 2020 के पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस बार करण जौहर और कंगना रनौत को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान से भारतीय नागरिक बने अदनान सामी को भी पद्मश्री मिला है। वहीं, छन्नूलाल मिश्रा को पद्मविभूषण सम्मान मिला है।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले भारत सरकार ने पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री अवॉर्ड्स की घोषणा की है। इसमें बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर का नाम भी शामिल है। करण जौहर को कला जगत में ये अवॉर्ड मिला है। 

करण जौहर के अलावा मणिकर्णिका की एक्ट्रेस कंगना रनौत और प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी कला जगत में पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के सिंगर अदनान सामी और सुरेश वाडकर को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। इसमें तीन श्रेणियों के पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान दिए जाते हैं। ये सम्मान कला, जन कल्याण, सरकारी क्षेत्र, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, साहित्य आदि क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए दिया जाता है।

पद्म अवॉर्ड्स के नाम की घोषणा किए जाने के बाद ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाएगा। हर साल मार्च और अप्रैल के महीने में अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाती है जहां उन्हें सम्मानित किया जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।