लाइव टीवी

किस करने को तैयार नहीं थी पद्मिनी कोल्हापुरी, राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी को हटाना चाहते थे राज कपूर

Updated Mar 28, 2021 | 14:25 IST

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी के रोल को आज भी याद किया जाता है। लेकिन, ये फिल्म पहले पद्मिनी कोल्हापुरी को ऑफर की गई थी। जानिए क्यों किया था मना....

Loading ...
Padmini Kolhapuri
मुख्य बातें
  • राम तेरी गंगा मैली में मदाकनी के किरदार को आज भी याद किया जाता है।
  • फिल्म में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन दिए थे।
  • पहले ये फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरी को ऑफर किया गया था।

मुंबई. फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मदाकनी के किरदार को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। लेकिन, पहले ये फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरी को ऑफर किया गया था। यही नहीं, फिल्म की शूटिंग के बीच में भी राज कपूर ने पद्मिनी को मनाने की कोशिश की थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पद्मिनी कोल्हापुरी ने बताया कि, 'आप हर फिल्म को हां नहीं कह सकते जो आपको ऑफर की जा रहा है। लेकिन, राम तेरी गंगा मैली अच्छा करती है तो आपको लगता है कि आपको फिल्म का हिस्सा होना चाहिए था।' 

पद्मिनी आगे कहती हैं, 'राम तेरी गंगा मैली हो गई ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंदाकिनी ने भी बहुत ही अच्छा काम किया। फिल्म के गाने बेहद अच्छे थे, लेकिन राज जी मेरी मजबूरी जानते थे। उन्हें पता था कि मैं फिल्म क्यों नहीं कर रही।'

नहीं थे कोई भी बोल्ड सीन
पद्मिनी कोल्हापुरी से पूछा गया कि फिल्म के बोल्ड सीन इसकी वजह थी। इस पर उन्होंने कहा, 'जब राज जी मुझसे फिल्म के बारे में बात कर रहे थे तब उसमें कोई भी बोल्ड सीन नहीं थे।'

बकौल एक्ट्रेस, 'मैं किसिंग सीन करना नहीं चाहती थीं। राजीव कपूर के कारण नहीं बल्कि मैं स्क्रीन पर किस करने में सहज नहीं थी। लेकिन, राजजी ने मुझे दोबारा सोचने के लिए कहा जब मंदाकिनी के साथ 45 दिन का शेड्यूल खत्म हो गया था।'

राज कपूर नहीं हुए नाराज 
पद्मिनी कोल्हापुरी से पूछा कि क्या डेढ़ महीने बाद भी वह मंदाकिनी के सीन आपके साथ शूट करने को तैयार थे। इस पर उन्होंने कहा- 'हां। हालांकि, उस वक्त मैंने दूसरी फिल्में साइन कर ली थी।'

पद्मिनी बताती हैं, 'वह नाराज नहीं थे। मैं हर एक फिल्म उनके साथ करने के लिए तैयार थीं। उन्होंने मुझे हिना फिल्म ऑफर नहीं की थी। जब हिना फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब मेरी शादी हो गई थी।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।