लाइव टीवी

Bihar Flood: बाढ़ से बेहाल बिहार, मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों ने की मदद की अपील

Updated Oct 01, 2019 | 13:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Flood: पूरा बिहार बाढ़ से बेहाल है। आम जीवन पूरी तरह अस्‍त व्‍यस्‍त है। ना केवल आम लोग परेशान हैं राजनेताओं के घरों का भी बुरा हाल है।

Loading ...
manoj bajpayee and pankaj tripathi
मुख्य बातें
  • बिहार में बाढ़ से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त, लोगों ने छतों पर डाला डेरा
  • बाढ़ ने ल‍िया भयानक रूप, अब तक 43 लोगों ने गंवाई जान
  • मदद को आगे आए सितारे, ट्विटर पर लोगों से की अपील

Bihar Flood: पूरा बिहार बाढ़ से बेहाल है। आम जीवन पूरी तरह अस्‍त व्‍यस्‍त है। ना केवल आम लोग परेशान हैं राजनेताओं के घरों का भी बुरा हाल है। कई घरों की निचली मंजिल जलमग्‍न हो चुकी है और लोगों ने छत पर आश्रय ले रखा है। बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी को भी बीते दिन रेस्‍क्‍यू कर घर से निकाला गया था। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि वहां पानी ने किस कदर अपना भयानक रूप दिखाया है। 

हर तरफ से बिहार बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं और उनकी मदद को हाथ बढ़ रहे हैं। सरकार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार रिलीफ फंड की शुरुआत की है। बिहार से ताल्‍लुक रखने वाले सितारों ने लोगों ने रिलीफ फंड में मदद की अपील की है। जाने माने अभिनेता पद्मश्री मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने ट्विटर के माध्‍यम से मदद की अपील की है।

दोनों सितारों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के ल‍िए पेटीएम और एकाउंट का डिटेल लिंक साझा किया है। पंकज त्रिपाठी ने लिखा है- ये है लिंक , हमारे प्रदेश  बिहार को इस आपात हालात से राहत के लिए आपके सहयोग  की ज़रूरत है। धन्यवाद। बता दें कि बिहार में बाढ़ ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है। इसमें अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है जबकि लाखों की आबादी अभी भी बाढ़ से प्रभावित है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।